{"_id":"6af8449de758860ca80405c1","slug":"up-board-exam-2027-practical-and-pre-board-exams-to-be-held-in-january-in-varanasi-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड: जनवरी में होंगी प्रैक्टिकल और प्री-बोर्ड परीक्षाएं, कोर्स पूरा कराने के साथ तैयारी पर रहेगा जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड: जनवरी में होंगी प्रैक्टिकल और प्री-बोर्ड परीक्षाएं, कोर्स पूरा कराने के साथ तैयारी पर रहेगा जोर
Sat, 14 Nov 2026 04:53 PM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: Pragati Chand
Updated Sat, 14 Nov 2026 04:53 PM IST
सार
यूपी बोर्ड की परीक्षाओं से पहले जनवरी में प्री-बोर्ड और प्रैक्टिकल परीक्षाएं होंगी। वहीं बोर्ड परीक्षा को लेकर माध्यमिक विद्यालयों में दिसंबर तक पाठ्यक्रम पूरा कराने की तैयारी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Adobe Stock
विस्तार
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाओं से पहले जनवरी में प्री-बोर्ड और प्रयोगात्मक परीक्षाएं होंगी। माध्यमिक विद्यालयों में दिसंबर तक पाठ्यक्रम पूरा कराने की तैयारी है। जनवरी में विद्यार्थियों की बोर्ड परीक्षा की तैयारी का आकलन किया जाएगा। साथ ही कमजोर विषयों और विद्यार्थियों की पहचान कर उन्हें अतिरिक्त तैयारी कराई जाएगी। प्रैक्टिकल और प्री-बोर्ड परीक्षा के कार्यक्रम यूपी बोर्ड की ओर से जल्द ही जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन
जिला विद्यालय निरीक्षक भोलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से जारी शैक्षणिक कार्यक्रम के अनुसार, बोर्ड परीक्षा 5 फरवरी से शुरू होगी। इससे पहले प्री-बोर्ड परीक्षाएं कराई जाएंगी। इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों की प्रयोगात्मक परीक्षाएं भी जनवरी में होंगी। प्रयोगात्मक परीक्षाओं में भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान समेत अन्य विषयों के प्रैक्टिकल शामिल होंगे।
विज्ञापन
हाईस्कूल में आंतरिक मूल्यांकन और प्रयोगात्मक विषयों का आकलन भी निर्धारित व्यवस्था के तहत किया जाएगा। बोर्ड परीक्षा शुरू होने में अब 84 दिन बचे हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि सभी विद्यालयों को निर्धारित समय में पाठ्यक्रम पूरा कराने और विद्यार्थियों का रिवीजन कराने को कहा गया है।
विज्ञापन
बोर्ड की ओर से जारी सैंपल पेपर से भी छात्रों को तैयारी करने को कहा गया है। शिक्षक बोर्ड परीक्षा में आने वाले सिलेबस के अनुसार ही छात्रों को पढ़ा रहे हैं, ताकि तय समय में ही पढ़ाई और तैयारी दोनों हो सके।
