फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   UP Board Exam 2026 Candidates showered with flowers on first day exams begin at 117 centres in Varanasi

UP Board Exam: पहले दिन पुष्पवर्षा के साथ परीक्षार्थियों का स्वागत, दोनों पालियों में 3824 ने छोड़ी परीक्षा

Wed, 18 Feb 2026 09:17 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Wed, 18 Feb 2026 09:17 AM IST
सार

UP Board Exam in Varanasi: वाराणसी में 117 केंद्रों पर आज से परीक्षा शुरू हुई। पहले दिन कई केंद्रों पर परीक्षार्थियों पर पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया गया। वहीं कड़ाई से चेकिंग भी की गई। 
 

विज्ञापन
UP Board Exam 2026 Candidates showered with flowers on first day exams begin at 117 centres in Varanasi
परीक्षार्थियों का स्वागत करते शिक्षक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की परीक्षाएं बुधवार से शुरू हो गईं। पहले दिन हिंदी का पेपर था। पहली पाली में हाईस्कूल और दूसरी पाली में इंटरमीडिएट के परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। क्षेत्रीय बोर्ड कार्यालय से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार पहले दिन की परीक्षा में 3824 परीक्षार्थी अनुपस्थित मिले। इसमें हाईस्कूल के 2181 और इंटरमीडिएट के 1643 छात्र थे। 

विज्ञापन


पहली पाली की परीक्षा सुबह 8.30 बजे से शुरू हुई। हाईस्कूल में कुल 46300 पंजीकृत छात्रों में से 44119 ने ही परीक्षा दी। 2181 छात्रों ने परीक्षा में प्रतिभाग नहीं किया। ऐसे ही दूसरी पाली में इंटरमीडिएट के छात्रों ने परीक्षा दी। इस पाली में 44221 छात्र पंजीकृत थे। इसमें 42578 ने परीक्षा में हिस्सा लिया और 1643 अनुपस्थित रहे। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; UP: रिहंद बांध से जुड़े नाले में डूबने से चाची-भतीजी की मौत, 20 घंटे बाद शव बरामद; नाला पार करते समय हुआ हादसा

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

UP Board Exam 2026 Candidates showered with flowers on first day exams begin at 117 centres in Varanasi
परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश से पहले हुई चेकिंग - फोटो : अमर उजाला

परीक्षा शुरू होते ही सचल दल सक्रिय रहा। पहली परीक्षा में कोई भी नकल करते या करवाते नहीं पकड़ा गया ना ही कोई प्राथमिकी दर्ज हुई। परीक्षा शुरू होने के पहले सभी केंद्रों पर छात्रों की तलाशी ली गई। पेपर 15 मिनट पहले खोला गया। 

अपर सचिव और डीआईओएस ने किया केंद्रों का निरीक्षण
बोर्ड परीक्षा शुरू होते ही क्षेत्रीय बोर्ड कार्यालय के अपर सचिव विनोद राय और जिला विद्यालय निरीक्षक ने अलग-अलग केंद्रों का निरीक्षण किया। अपर सचिव ने निवेदिता शिक्षा सदन बालिक इंटर कॉलेज, हरिश्चंद्र कॉलेज, क्वींस इंटर कॉलेज के अलावा कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। 

जिला विद्यालय निरीक्षक भोलेंद्र प्रताप सिंह ने भी जगतपुर इंटर कॉलेज और दो अन्य का निरीक्षण किया। इस दौरान स्ट्रॉन्ग रूम भी चेक किया गया। महमूरगंज स्थित निवेदिता शिक्षा सदन बालिका इंटर कॉलेज में बोर्ड परीक्षा के पहले दिन परीक्षार्थियों का स्वागत किया गया। बोर्ड के अपर सचिव विनोद राय और प्रधानाचार्या डॉ. आनंद प्रभा सिंह ने छात्राओं को टीका लगाकर स्वागत किया।

परीक्षा से जुड़ी अहम जानकारी

  • परीक्षा केंद्र- 117
  • कुल परीक्षार्थी- 92277
  • हाईस्कूल - 46300
  • इंटरमीडिएट- 45977
  • पहली पाली- सुबह 8.30 से 11.45 बजे तक
  • दूसरी पाली- दोपहर 2 से 5.15 बजे तक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed