फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   aunt and niece drowned in drain connected to Rihand Dam in sonbhadra

UP: रिहंद बांध से जुड़े नाले में डूबने से चाची-भतीजी की मौत, 20 घंटे बाद शव बरामद; नाला पार करते समय हुआ हादसा

Tue, 17 Feb 2026 05:28 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र। Published by: प्रगति चंद Updated Tue, 17 Feb 2026 05:28 PM IST
सार

Sonbhadra News: सोनभद्र जिले के पिपरी थाना क्षेत्र के बेलवादह में दर्दनाक हादसा हुआ। रिहंद बांध से जुड़े नाले में डूबने से चाची-भतीजी की मौत हो गई। 20 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद शव बरामद हुआ। 

विज्ञापन
aunt and niece drowned in drain connected to Rihand Dam in sonbhadra
चाची-भतीजी की मौत से मचा कोहराम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोनभद्र जिले के पिपरी थाना क्षेत्र के बेलवादह में सोमवार की शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। ट्यूब के सहारे छोटे नाले को पार करने के दौरान महिला ऊषा (24) और भतीजी रिंकी (2) नाले में गिर गईं। करीब 20 घंटे बाद दोनों के शव बरामद हुए। महिला और बच्ची की खोज में एसडीआरएफ की टीम चार घंटे तक लगी रही। 

विज्ञापन


क्या है पूरा मामला
गांव निवासी राहुल अपनी पत्नी उषा (24) और भतीजी रिंकी के साथ शाम करीब छह बजे रिहंद बांध से जुड़े एक छोटे नाले को ट्यूब के सहारे पार कर रहा था। बताया जा रहा है कि नाले में इस समय पानी भरा हुआ था और काफी मात्रा में घास भी जमा थी। क्षेत्र में नाला पार करने के लिए कोई सुरक्षित पुल या वैकल्पिक रास्ता नहीं होने के कारण ग्रामीण अक्सर ट्यूब के सहारे ही आवागमन करते हैं।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; अली अकबर हत्याकांड: 27 साल बाद इंसाफ, तीन भाइयों समेत 12 दोषियों को उम्रकैद; शिया-सुन्नी के बीच हुआ था दंगा
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान अचानक संतुलन बिगड़ने से ऊषा और रिंकी ट्यूब से फिसलकर गहरे पानी में चले गए। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गए और तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से देर शाम तक दोनों की तलाश कराई गई, लेकिन अंधेरा और पानी में घनी झाड़ियों के कारण सफलता नहीं मिल सकी।

घटना के बाद पूरे गांव और आसपास के इलाकों में अफरा-तफरी का माहौल रहा और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मंगलवार सुबह वाराणसी से एसडीआरएफ की 9 सदस्यीय टीम सब इंस्पेक्टर शहंशाह कटियार के नेतृत्व में करीब 10 बजे घटनास्थल पर पहुंची।

टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद सर्च ऑपरेशन शुरू किया और करीब चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दोपहर लगभग 2 बजे पानी के अंदर झाड़ियों में फंसे महिला और बच्ची के शव बरामद कर लिए। शव मिलने के बाद मौके पर मौजूद परिजनों में कोहराम मच गया। सीओ रणधीर मिश्र ने बताया कि दोनों शव बरामद करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed