फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   UP Board Exam 2025 Amendment in time table for determination of examination center

UP Board Exam 2025: परीक्षा केंद्र निर्धारण की समयसारिणी में संशोधन, सात दिसंबर तक अपलोड कर सकेंगे अंतिम सूची

Fri, 08 Nov 2024 12:42 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Fri, 08 Nov 2024 12:42 PM IST
सार

UP Board Exam 2025: 10वीं, 12वीं की बोर्ड परीक्षा के लिए केंद्र निर्धारण की समयसारिणी में संशोधन किया गया है। विद्यालय के भौतिक सत्यापन के बाद तहसील स्तरीय समिति की आख्या को 11 नवंबर तक अपलोड किया जा सकेगा।

विज्ञापन
UP Board Exam 2025 Amendment in time table for determination of examination center
UP Board Exam 2025 - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक

विस्तार

हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की 2025 की परीक्षा के लिए केंद्र निर्धारण की समयसारिणी में बोर्ड ने संशोधन किया है। बोर्ड की तरफ से विद्यालय के भौतिक सत्यापन के बाद तहसील स्तरीय समिति की आख्या को डीएम ने डीआईओएस के माध्यम से वेबसाइट upmsp.edu.in पर चार नवंबर तक अपलोड और अपडेट करने का समय दिया था। यह प्रक्रिया पूरी होने के बाद ऑनलाइन चयनित परीक्षा केंद्रों की सूची सार्वजनिक की जाएगी। जनपदीय केंद्र निर्धारण समिति के परीक्षण के लिए बोर्ड की वेबसाइट पर इसे अब 11 नवंबर तक अपलोड किया जा सकेगा।

विज्ञापन


जनपदीय केंद्र निर्धारण समिति के अनुमोदन के बाद परिषद की ईमेल आईडी पर प्राप्त आपत्तियों का निस्तारण कर विद्यालय छात्र आवंटन सहित केंद्रों की अंतिम सूची वेबसाइट पर सात दिसंबर तक अपलोड की जा सकेगी। पहले यह समयसीमा 26 नवंबर थी। 
विज्ञापन

 
ऑनलाइन सॉफ्टवेयर के माध्यम से निर्धारित परीक्षा केंद्र पर त्रुटि या कोई आपत्ति है तो परिषद की वेबसाइट upmsp.edu.in पर 2 दिसंबर तक दे सकते हैं। पहले अंतिम तिथि 20 नवंबर थी। जिला विद्यालय निरीक्षक अवध किशोर सिंह ने बताया कि बोर्ड की तरफ से समय सारिणी में संशोधन किया गया है। इसकी जानकारी सभी विद्यालयों को दे दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed