फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   UP Board Exam 2022 Evaluation is about to complete in varanasi

UP Board Exam 2022: वाराणसी में परीक्षा की कॉपियों का मूल्यांकन लगभग पूरा, परीक्षकों की शत प्रतिशत उपस्थिति बड़ी चुनौती

Thu, 28 Apr 2022 01:03 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: विजय पुंडीर Updated Thu, 28 Apr 2022 01:03 PM IST
सार

परीक्षा की कॉपियों का मूल्यांकन 23 अप्रैल से जारी है। कई विषयों की कॉपियों का मूल्यांकन लगभग पूरा हो गया है। मूल्यांकन के लिए वाराणसी के तीन केंद्रों पर 2480 परीक्षकों को तैनात किया गया है, लेकिन रोजाना 500 से 700 परीक्षक की अनुपस्थित रह रहे हैं। 

विज्ञापन
UP Board Exam 2022 Evaluation is about to complete in varanasi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी जिले में यूपी बोर्ड की हाईस्कूल, इंटर परीक्षा की कई विषयों की कॉपियों का मूल्यांकन पूरा हो चुका है। इसमें हाईस्कूल प्रारंभिक हिंदी, उर्दू के साथ ही इंटर में संस्कृत विषय शामिल हैं। जिन कापियों की जांच अभी बाकी हैं, वहां अनुपस्थित परीक्षकों के स्थान पर दूसरे को लगाकर कॉपियों की जांच कराई जा रही है।

विज्ञापन


जिले में राजकीय क्वींस इंटर कॉलेज, महाबोधि इंटर कॉलेज सारनाथ और प्रभु नारायण इंटर कॉलेज रामनगर में मूल्यांकन चल रहा है। 23 अप्रैल से चल रहे मूल्यांकन में तीनों केंद्र पर तैनात 2481 परीक्षकों में हर दिन 500 से 700 परीक्षक अनुपस्थित रह रहे हैं। इनकी शत प्रतिशत उपस्थिति शिक्षा विभाग के लिए बड़ी चुनौती बनी है। इधर, हाईस्कूल और इंटर के ऐसे विषय जिसमें छात्रों की संख्या कम है, उसका मूल्यांकन पूरा हो चुका है।
विज्ञापन


नोडल प्रभारी एडी बेसिक अवध किशोर सिंह ने बुधवार को केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। बताया कि महाबोधि इंटर कॉलेज सारनाथ में हाईस्कूल प्रारंभिक हिंदी, उर्दू, गणित, कृषि, गृह विज्ञान का मूल्यांकन पूरा हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा प्रभु नारायण इंटर कॉलेज रामनगर में इंटर में परिधान रचना, सज्जा और राजकीय क्वींस इंटर कॉलेज में इंटर के संस्कृत, मनोविज्ञान, इतिहास, अर्थशास्त्र, कंप्यूटर और  हाईस्कूल में संगीत, वाणिज्य, संस्कृत की कॉपियों की जांच पूरी हो चुकी है।

आज से प्रैक्टिकल, कैमरे से निगरानी 

28 अप्रैल से होने वाले प्रैक्टिकल की तैयारियां पूरी हो गई हैं। लिखित परीक्षा की तर्ज पर ही प्रैक्टिकल भी कैमरे की निगरानी में होंगे। केंद्रों पर उपस्थित और अनुपस्थित परीक्षार्थियों के साथ ही परीक्षकों की उपस्थिति की ऑनलाइन रिपोर्ट भी माध्यमिक शिक्षा परिषद को दी जानी है। इधर बुधवार को सीएम एंग्लो बंगाली कॉलेज, आर्य महिला इंटर कॉलेज, गंगापुर इंटर कॉलेज सहित अन्य केंद्रों पर तैयारियां चलती रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed