फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   UP Board Date Sheet Exams end in 17 days..Relief for science students, problems for arts students

UP Board Date Sheet: 17 दिन में परीक्षा खत्म..विज्ञान वर्ग के छात्रों को राहत, कला के छात्रों के सामने आफत

Sat, 09 Dec 2023 05:26 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Sat, 09 Dec 2023 05:26 PM IST
सार

माध्यमिक शिक्षा परिषद ने गुरुवार को 22 फरवरी से नौ मार्च तक बोर्ड परीक्षा कराने की तिथि घोषित की है। समय सारिणी में कई विद्यार्थियों की परीक्षा एक ही दिन दोनों पाली में है। हाईस्कूल कॉमर्स के परीक्षार्थियों की परीक्षा पहले ही दिन दोनों पाली में है।

विज्ञापन
UP Board Date Sheet Exams end in 17 days..Relief for science students, problems for arts students
यूपी बोर्ड परीक्षा - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा इस बार मात्र 17 दिन चलेगी। परिषद भले ही सबसे कम समय में परीक्षा पूरी करा लेगा, लेकिन इससे छात्रों को काफी दिक्कत होगी। विज्ञान वर्ग के परीक्षार्थियों को थोड़ी राहत मिली है, मगर कॉमर्स व कला वर्ग के परीक्षार्थियों को गैप नहीं मिलने से उन्हें विषयों को दोहराने का मौका नहीं मिलगा। कई परीक्षार्थियों को दोनों पाली में परीक्षा देनी होगी। इसे वह चिंतित हैं। हाईस्कूल व इंटर विज्ञान वर्ग के 5 व 6 विषयों की परीक्षा में विद्यार्थियों को 7 से 9 दिन का गैप है। इससे उन्हें दोहराने का भरपूर मौका मिलेगा।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा परिषद ने गुरुवार को 22 फरवरी से नौ मार्च तक बोर्ड परीक्षा कराने की तिथि घोषित की है। समय सारिणी में कई विद्यार्थियों की परीक्षा एक ही दिन दोनों पाली में है। हाईस्कूल कॉमर्स के परीक्षार्थियों की परीक्षा पहले ही दिन दोनों पाली में है। जबकि इंटर कॉमर्स की परीक्षा लगातार है। इंटर में ही संगीत व अंग्रेजी, अर्थशास्त्र व चित्रकला जबकि कंप्यूटर और मनोविज्ञान की परीक्षा भी दोनों पाली में है। इंटर में मनोविज्ञान, शिक्षाशास्त्र, भूगोल, इतिहास और समाजशास्त्र की परीक्षा लगातार है। जबकि हाईस्कूल में भी अंग्रेजी, कंप्यूटर, चित्रकला और सामाजिक विज्ञान की परीक्षा लगातार है। विषय की बाध्यता खत्म होने से अब ज्यादा विद्यार्थियों की परीक्षाएं लगातार व दोनों पालियों में हैं। इससे उनकी मुश्किलें बढ़ गई हैं।

विज्ञापन
आर्य महिला इंटर कॉलेज की रियांशी केशरी ने बताया कि उनकी दोनों पाली में परीक्षा है। कक्षा 12 की आर्या गुप्ता, नीशू वर्मा, शुभि मिश्रा, कक्षा 10 की समृद्धि चौरसिया भी लगातार पेपर होने से परेशान हैं। उन्होंने कहा कि और समय मिलना चाहिए था। कम समय मिलने से विषयों को दोहराने का मौका कम मिलेगा। राजकीय क्वींस इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य सुमीत कुमार श्रीवास्तव एवं आर्य महिला इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या प्रतिभा यादव ने बताया कि तैयारी में कम समय मिलने से नंबर प्रभावित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बढ़ गया है 30 मिनट समय

पहली पाली में 30 मिनट बढ़ाए जाने से छात्रों को राहत मिलेगी। पहले सुबह आठ बजे से ही परीक्षा होती थी। अब सुबह 8.30 से 11.45 बजे तक होगी। दूसरी पाली दो से 5.15 बजे तक होगी। माध्यमिक शिक्षा परिषद के क्षेत्रीय कार्यालय के अपर सचिव विनोद राय ने बताया कि कम समय मिलने से कुछ परीक्षार्थियों की परीक्षा छूट जाती थी। इसे देखते हुए समय बढ़ाया गया है।

परीक्षा पर लोकसभा चुनाव का असर

यूपी बोर्ड की परीक्षा पर इस बार अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव का असर दिख रहा है। सूत्रों की मानें तो आचार संहिता लगने के पूर्व परीक्षा कराने के दबाव के चलते बोर्ड ने परीक्षाओं के बीच कम समय दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed