फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   up board

परिणाम में गड़बड़ी दूर करा सकेंगे परीक्षार्थी

Mon, 29 Jun 2020 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
up board
वाराणसी। यूपी बोर्ड 10वीं व 12वीं की परीक्षा के परिणाम जारी होने के बाद अगर उसमे कोई गड़बड़ी है तो परीक्षार्थी उसे ग्रीवांस सेल के माध्यम से दूर करा सकेंगे। उनके पास 28 जुलाई तक का मौका हैं। परिणाम में गड़बड़ियों को लेकर के माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से परीक्षार्थी ग्रीवांस सेल का गठन कर दिया गया है। वर्ष 2020 की बोर्ड परीक्षा का 27 जून को रिजल्ट आने के बाद अब विद्यार्थियों को मार्कशीट देने की बोर्ड ने तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा परिषद की सचिव नीना श्रीवास्तव के निर्देश पर वाराणसी, प्रयागराज, मेरठ, बरेली और गोरखपुर क्षेत्रीय कार्यालयों से जुड़े जिलों के परीक्षार्थियों की समस्याओं के लिए जिस सेल गठन किया गया है उसमें परीक्षार्थी अपने अपूर्ण रिजल्ट, नाम संशोधन, जन्म तिथि संशोधन, विषय संशोधन सहित अन्य समस्याओं के बारे में सुबह 10 से शाम 5 बजे तक ग्रीवांस सेल में आवेदन कर उसका समाधान करा सकते हैं। इसके लिए परीक्षार्थियों को संशोधन से जुड़े सही कागजात भी देने होंगे।
विज्ञापन

सोशल डिस्टेंसिंग का करना होगा पालन
ग्रीवांस सेल में अपनी समस्या लेकर आने वालों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा साथ ही उन्हें मास्क भी लगाना होगा। इसको लेकर वाराणसी स्थित क्षेत्रीय कार्यालयों पर कर्मचारी की तैनाती भी की गई है, जो कार्यालय में आए लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग कर मास्क और सोशल डिस्टनसिंग का पालन कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूटनी के लिए 22 जुलाई तक का मौका
परिषद की ओर से परीक्षा के संबंधित उत्तर पुस्तिकाओं की दोबारा जांच के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया भी शुरू की गई है। इसके लिए संबंधित परीक्षार्थियों को 500 रुपये प्रति पेपर का चालान जमा कर 22 जुलाई तक आवेदन करना होगा। सचिव नीना श्रीवास्तव की ओर से जारी आदेश वाराणसी स्थित क्षेत्रीय कार्यालय पर आ चुका है। विस्तृत जानकारी परिषद की वेबसाइट पर है।

12वीं में एक विषय में फेल हैं तो मिलेगा मौका
बोर्ड परीक्षा में अगर कोई फेल है तो भी परेशान न हो। अगर कोई एक विषय में फेल हो गया तो वह कम्पार्टमेंट परीक्षा भी दे सकता है। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. विजय प्रकाश सिंह का कहना है कि पहले यह सुविधा केवल हाईस्कूल में थी लेकिन इस बार इंटरमीडिएट वालों को भी अवसर मिलेगा। इसके लिए बोर्ड की ओर से जल्द ही आवेदन का भी मौका दिया जाएगा। बताया की नियमानुसार अगर कोई छात्र इस एक विषय की परीक्षा में पास हो जाता है और बाकी विषयों में पहले से पास है तो उसे नया रिजल्ट मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed