फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   UP Board: 3701 students left the exam on the third day in both the shifts, most absent in social science.

यूपी बोर्ड : दोनों पालियों में तीसरे दिन 3701 छात्रों ने छोड़ी परीक्षा, सबसे अधिक सामाजिक विज्ञान में अनुपस्थित

Sat, 21 Feb 2026 01:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 21 Feb 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
UP Board: 3701 students left the exam on the third day in both the shifts, most absent in social science.
वाराणसी। यूपी बोर्ड परीक्षा के तीसरे दिन शुक्रवार को हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 81,784 छात्रों ने अलग-अलग विषयों की परीक्षा दी। हाईस्कूल के छात्रों ने पहली पाली में सामाजिक विज्ञान का पेपर दिया, वहीं इंटरमीडिएट के छात्रों ने पहली पाली में कृषि शास्य और दूसरी पाली में अंग्रेजी का पेपर दिया। दोनों पालियों में 3,701 छात्र अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

सुबह की पाली में हाईस्कूल के छात्रों ने सामाजिक विज्ञान की परीक्षा दी, जिसमें 46,300 छात्र पंजीकृत थे। परीक्षा में 44,118 छात्रों ने भाग लिया, जबकि 2,182 छात्र अनुपस्थित रहे। छात्रों ने बताया कि सामाजिक विज्ञान के पेपर में अर्थशास्त्र और इतिहास के सवाल थोड़े कठिन पूछे गए थे। वहीं, इंटरमीडिएट के छात्रों ने पहली पाली में कृषि शास्य की परीक्षा दी, जिसमें 19 छात्र अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में सिर्फ इंटरमीडिएट के 37,001 छात्रों ने परीक्षा दी, जबकि 1,428 छात्र अनुपस्थित रहे। अंग्रेजी के पेपर में आर्टिकल ने छात्रों को परेशान किया, लेकिन छात्रों के मुताबिक पेपर बहुत अच्छा और सरल था।
विज्ञापन

छात्रों की प्रतिक्रियाएं
अंग्रेजी का पेपर बहुत अच्छा आया था। जो पढ़े थे, वही सब उसमें से आया। आर्टिकल थोड़ा कठिन था, लेकिन फिर भी लिखा गया। - सुहानी सोनकर
पेपर आसान था। पिछले बार से इस बार के पेपर अलग बनाए गए थे। ब्लॉक लेवल ऑफिसर के खिलाफ डीएम को लेटर लिखने को आया था। - आशीष
व्याकरण के सवाल थोड़े कठिन लगे, बाकी सारा पेपर सरल था। जो पढ़े थे, वही सब उसमें से आया था। आर्टिकल भी कठिन था। - अन्वी
पेपर मध्यम दर्जे का था। आर्टिकल इस बार पूछा गया जो थोड़ा कठिन लगा। व्याकरण के प्रश्नों ने भी थोड़ा उलझाया। - बेबी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed