फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   UP bjp president again target for akhilesh yadav for bungalow damage

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बोले, अखिलेश यादव श्वेत पत्र जारी कर बताएं बंगले में खुदाई का कारण

Tue, 19 Jun 2018 11:31 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,वाराणसी Updated Tue, 19 Jun 2018 11:31 PM IST
विज्ञापन
UP bjp president again target for akhilesh yadav for bungalow damage
- फोटो : अमर उजाला
सपा अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के बंगले में तोड़फोड़ के मामले में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय लगातार हमलावार हैं। मंगलवार को वाराणसी एक कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने एक बार फिर निशाना साधा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बंगला खाली करने के पहले घर को खोद देते हैं। उनके नलों की टोटियां इटैलियन हैं। हीरा जड़ित टोटियां हैं। इस बारे में अखिलेश यादव को श्वेत पत्र जारी करना चाहिए।  
विज्ञापन


भाजपा के सहयोगी दल सुभासपा के अजगरा विधायक कैलाश नाथ सोनकर पर लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोपों पर कहा कि उन्हें भी जानकारी मिली है। गरीबों को लोन दिलाने के नाम पर विधायक ने ठगा है। इसकी उच्चस्तरीय जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गलत काम करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा, चाहे वह आम आदमी हो या फिर विधायक।  उधर, विधायक कैलाश नाथ सोनकर ने कहा कि मुख्यालय पर उनके विरुद्ध धरना-प्रदर्शन विरोधियों की साजिश है। एक जमीन पर कब्जे की शिकायत उन्होंने की थी।

इसी को लेकर नाराजगी है। दलित विधायक होने के नाते उन्हें परेशान किया जा रहा है। वह इसकी शिकायत पीएम मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से करेंगे। 
 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के संबोधन का वीडियो वायरल

UP bjp president again target for akhilesh yadav for bungalow damage
वाराणसी के पलहीपट्टी में आयोजित डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा के कार्यक्रम के समापन के थोड़ी ही देर बाद मंगलवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो ने सियासी हलके में हलचल मचा दी।

इसमें मंच पर संबोधन के दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय कह रहे हैं कि  ‘शिलापटट पर यहां के विधायक का नाम नहीं लिखवाया हूं भाई वो चोर निकल गया। साफ बोल रहा हूं। हमने बता दिया था।’

इस वीडियो में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के संबोधन के दौरान डिप्टी सीएम डॉ. शर्मा के अलावा भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव, विधायक सुशील सिंह, साधना सिंह और जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा भी मंच पर नजर आ रहे हैं। 

गौरतलब है कि अजगरा विधानसभा क्षेत्र के पलहीपट्टी स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय महाविद्यालय में डिप्टी सीएम विकास कार्यों और पाठ्यक्रमों का शुभारंभ करने पहुंचे थे।

मंच पर पार्टी के नेता और विधायक तो थे लेकिन उसी विधानसभा के गठबंधन के साथी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के विधायक कैलाश नाथ सोनकर नहीं थे। इसे लेकर कार्यक्रम में चर्चाएं भी थीं। भाजपा सूत्रों की मानें तो राज्यसभा में वोटिंग के दौरान अजगरा विधायक कैलाश नाथ पर क्रॉस वोटिंग का आरोप लगा था। 

गठबंधन के भविष्य पर नई बहस छिड़ी

UP bjp president again target for akhilesh yadav for bungalow damage
कैलाश नाथ सोनकर - फोटो : अमर उजाला
अजगरा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के चंदौली संसदीय क्षेत्र में ही आता है। क्रास वोटिंग को लेकर पहले से नाराजगी थी। अभी हाल ही में सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर की सपा नेता शिवपाल यादव से बंद कमरे में गुफ्तगू के बाद गठबंधन के भविष्य पर नई बहस छिड़ गई थी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के वायरल वीडियो ने इन चर्चाओं को और हवा दे दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed