फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   UP ATS commandos will be capable of saving lives alongside combating terrorism

Varanasi News: आतंकवाद से मुकाबले के साथ जीवनरक्षा में भी सक्षम होंगे यूपी एटीएस कमांडो

Sat, 03 Oct 2026 01:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
UP ATS commandos will be capable of saving lives alongside combating terrorism
विज्ञापन

आतंकवाद और आपातकालीन चुनौतियों से निपटने के साथ अब यूपी एटीएस के अधिकारी और कमांडो जीवनरक्षा की तकनीक में भी दक्ष हो रहे हैं। सेवा संकल्प अभियान के तहत एटीएस ईस्ट जोन, वाराणसी में अधिकारियों, कर्मचारियों और परिजनों के लिए सीपीआर-एईडी का प्रशिक्षण दिया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी वाराणसी डॉ. एनपी सिंह, राजकीय चिकित्सा अधिकारी और सीपीआर विशेषज्ञ डॉ. शिवशक्ति प्रसाद द्विवेदी ने कार्डियक अरेस्ट की स्थिति में तत्काल प्रतिक्रिया, सीपीआर शुरू करने और एईडी के सही इस्तेमाल की जानकारी दी। विपिन कुमार राय, भारत भूषण तिवारी मौजूद रहे। डॉ. शिवशक्ति प्रसाद द्विवेदी ने बताया कि कार्डियक अरेस्ट की स्थिति में समय बेहद महत्वपूर्ण होता है। प्रशिक्षण का उद्देश्य संकट की घड़ी में एटीएस कर्मियों को सुरक्षा के साथ जीवनरक्षा के लिए भी सक्षम बनाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed