फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BHU Students stage protest lying down draped white cloth outside Vishwanath Temple simulating corpses

बीएचयू: लाश बनकर प्रदर्शन करने उतरे छात्र, विश्वनाथ मंदिर के बाहर सफेद कपड़ा ओढ़कर लेटे; 10 मांगें

Fri, 02 Oct 2026 11:54 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Fri, 02 Oct 2026 11:54 PM IST
सार

काशी हिंदू विश्वविद्यालय में अनिश्चितकालीन धरने के 10वें दिन शुक्रवार को एबीवीपी छात्रों ने श्री विश्वनाथ मंदिर के बाहर शव बनकर प्रतीकात्मक प्रदर्शन किया। छात्रों ने चीफ प्रॉक्टर के इस्तीफे समेत 10 सूत्री मांगें उठाईं। उनका कहना है कि प्रशासन ने अब तक उनसे बातचीत नहीं की। सुरक्षा, सीसीटीवी, स्ट्रीट लाइट और मधुबन पार्क का मुद्दा भी उठाया।

विज्ञापन
BHU Students stage protest lying down draped white cloth outside Vishwanath Temple simulating corpses
बीएचयू में एबीवीपी का अनोखा प्रदर्शन। - फोटो : संवाद

विस्तार

बीएचयू में शुक्रवार को छात्रों ने अनिश्चितकालीन धरने के 10वें दिन प्रतीकात्मक तरीके से शव बनकर विरोध प्रदर्शन किया। श्री विश्वनाथ मंदिर के बाहर छात्र सफेद कपड़ा ओढ़कर जमीन पर लेट गए। एबीवीपी से जुड़े विद्यार्थियों ने चीफ प्रॉक्टर के इस्तीफे समेत 10 सूत्री मांगों को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। छात्रों का कहना था कि अभी तक प्रशासन की ओर से उनकी मांगों को लेकर कोई बातचीत नहीं की गई है।

विज्ञापन


एबीवीपी ने प्रदर्शन को प्रशासन की संवेदनहीनता, जवाबदेही के अभाव और छात्र हितों की अनदेखी के विरोध में प्रतीकात्मक आंदोलन बताया। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने नेहा वोरा के कार्यक्रम जेन जी चौपाल को लेकर भी विरोध जताया। छात्रों ने कहा कि उनकी मांगों पर विश्वविद्यालय प्रशासन को गंभीरता से विचार कर जल्द निर्णय लेना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed