फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   UP ATS arrested islamic state suspect terrorist from mumbai airport

यूपी ATS ने मुंबई एयरपोर्ट से आजमगढ़ निवासी आईएस आतंकी को दबोचा, सकते में गांव वाले

Mon, 06 Nov 2017 02:20 PM IST
टीम डिजिटल,वाराणसी
टीम डिजिटल,वाराणसी Updated Mon, 06 Nov 2017 02:20 PM IST
विज्ञापन
UP ATS arrested islamic state suspect terrorist from mumbai airport
आतंकी का नाम आजमगढ़ निवासी अबू जैद - फोटो : अमर उजाला
आतंकी संगठन आईएसआईएस के सक्रिय सदस्य अबूजैद को यूपी एटीएस की टीम ने मुंबई हवाई अड्डे से गिरफ्तार कर लिया। वह सऊदी से भारत लौट रहा था। अबू जैद के आतंकी गतिविधियों में शामिल होने की जानकारी मिलने पर उसके घर और गांव के लोग सकते में हैं।
विज्ञापन


लोगों का कहना है कि उसके इस आचरण के विषय में किसी को कोई जानकारी नहीं है। ना ही उसने गांव में अब तक किसी से विवाद या झगड़ा किया था। अबूजैद के गांव वालों को पुलिस की बातों पर भरोसा नहीं हो रहा।
विज्ञापन


आजमगढ़ के गंभीरपुर थाना क्षेत्र के छाऊ गांव निवासी अबूजैद पुत्र अलाउद्दीन तीन भाई और एक बहन में बड़ा था। उसके पिता अलाउद्दीन एक अच्छे इलेक्ट्रिशियन हैं। घर की माली हालत देख वर्ष 2009 में अबूजैद घर से सऊदी कमाने चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ दिन बाद वह अपने दूसरे नंबर के भाई को भी सउदी बुला लिया। जो वहीं पर है। गांव वालों के मुताबिक अबुजैद सऊदी में एक टेलीफोन का केबल बिछाने वाली कंपनी में काम करता था।

वर्ष 2014 में अबूजैद घर लौटा तो परिवारवालों ने उसकी शादी गंभीरपुर थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव की एक लड़की से कर दी। उसकी पत्नी घर पर ही है। जबकि वह पुन: सऊदी चला गया। सऊदी से भारत लौटते समय वह पकड़ा गया।


गांव में उसका परिवार अभी भी कच्चे मकान में रहता है। उधर आतंकी संगठन आईएसआईएस के सक्रिय सदस्य अबुजैद के गिरफ्तारी और उसका कनेक्शन आजमगढ़ से जुड़ने से जिला पुन: सूर्खियों में आ गया है। खुफिया एजेंसियां उसके अन्य नेटवर्क को खंगालने में जुट गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed