फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   UP Assembly Election 2022: Varanasi commissionerate 1051 policemen left for Mathura to conduct elections of first phase 

UP Election 2022: चुनाव संपन्न कराने के लिए मथुरा रवाना हुए वाराणसी के 1051 पुलिसकर्मी, पुलिस आयुक्त ने दिखाई हरी झंडी

Sat, 05 Feb 2022 06:52 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 05 Feb 2022 06:52 PM IST
विज्ञापन
UP Assembly Election 2022: Varanasi commissionerate 1051 policemen left for Mathura to conduct elections of first phase 
मथुरा रवाना होने से पहले पुलिसकर्मियों को जरूरी निर्देश देते पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश। - फोटो : अमर उजाला

विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान को संपन्न कराने के लिए वाराणसी कमिश्नरेट के 1051 पुलिसकर्मी मथुरा जिले को रवाना हुए। 24 पुलिस पार्टी में शामिल इन पुलिसकर्मियों को रवाना होने से पहले पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश ने पुलिस लाइन स्थित सभागार में चुनाव आयोग के दिशा निर्देशों और विभिन्न बिंदुओं पर निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि मतदान के दौरान शांति व्यवस्था और अतिरिक्त सतर्कता के साथ ही जिम्मेदारी पूर्वक अपने कर्तव्य का निर्वहन करें।

विज्ञापन


पुलिस बल में 56 उप निरीक्षक, 194 हेड कांस्टेबल व 831 कांस्टेबल कुल 1051 पुलिसकर्मी शामिल हैं। पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश ने हरी झंडी दिखाकर रवाना करने से पूर्व पुलिसकर्मियों को कोविड-19 सुरक्षा एवं बचाव के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को मास्क, सैनिटाइजर वितरित किया। साथ ही साथ पुलिस पार्टी लेकर जा रही बसों में प्राथमिक उपचार किट उपलब्ध कराई गई।

विज्ञापन

विधान सभा चुनाव ड्यूटी प्रस्थान करने वाले समस्त पुलिस अधिकारी व कर्मचारी के प्रभारी सहायक पुलिस आयुक्त रत्नेश्वर सिंह को नियुक्त किया गया है, जो चुनाव के दौरान मथुरा, अमरोहा, मैनपुरी, सीतापुर व अमेठी जनपद में विभिन्न चरणों में होने वाले चुनाव ड्यूटी कराएंगे।

अपर पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था अनिल कुमार सिंह द्वारा चुनाव ड्यूटी में जाने वाले सभी कर्मचारियों को चुनाव ड्यूटी के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में बताया गया। संचालन पुलिस उपायुक्त अमित कुमार, नोडल चुनाव प्रभारी ने किया। इस दौरान प्रतिसार उमेश कुमार दुबे, चुनाव सेल प्रभारी निरीक्षक बृजेश मिश्रा आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed