UP Election 2022: वाराणसी की इन दो सीटों पर चुनाव लड़ेगी सुभासपा, शिवपुर सीट से हो सकते हैं राजभर vs राजभर
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं, वैसे ही पार्टियां भी अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर रही हैं। सुभासपा भी वाराणसी की अजगरा और शिवपुर सीट से चुनाव लड़ने जा रही है, फिलहाल अभी प्रत्याशियों के नाम नहीं सामने आए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) का वाराणसी की दो सीटों पर चुनाव लड़ेगी। समाजवादी पार्टी (सपा) के साथ गठबंधन के बाद अब तर सुभासपा को लेकर सीटों का रहस्य बना हुआ था। रविवार को सुभासपा के प्रदेश प्रवक्ता शशि प्रताप सिंह ने बताया कि कि गठबंधन के तहत उनकी पार्टी को दो सीटें मिली हैं। जिनमें अजगरा और शिवपुर विधानसभा सीट शामिल हैं। दोनों सीटों पर छड़ी निशान पर ही चुनाव लड़ा जाएगा।
वाराणसी के नदेसर पीसीएफ प्लाजा में उन्होंने पत्रकारों से कहा कि इन सीटों पर जल्द ही प्रत्याशियों की घोषणा की जाएगी। शिवपुर से पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर के लड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा कि पार्टी अध्यक्ष वहां से लड़ सकते हैं। तीन-चार दिनों के भीतर प्रत्याशियों की घोषणा हो जाएगी।
इसके अलावा बाकी सीटों पर यूपी में जो गठबंधन के प्रत्याशी लड़ेंगे। उनका पूरा समर्थन किया जाएगा। उन्होंने दावा किया कि सरकार बनने पर 300 यूनिट बिजली गरीबों को मुफ्त दी जाएगी। छह माह के भीतर के जातिवाद जनगणना शुरू कराई जाएगी। सरकार बनने पर अनिवार्य शिक्षा लागू की जाएगी। महिला पुलिस थाना भी खोला जाएगा।