फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   UP Assembly Election 2022 star campaigner in Purvanchal today PM Modi and Priyanka gandhi in Ballia bsp Mayawati rally in Azamgarh

UP Chunav 2022: पूर्वांचल में दिग्गजों ने झोंका दम, आज बलिया में पीएम मोदी और प्रियंका, आजमगढ़ में मायावती की रैली

Mon, 28 Feb 2022 12:23 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 28 Feb 2022 12:23 PM IST
सार

पूर्वांचल में छठवें और सातवें चरण में होने जा रहे चुनाव को लेकर प्रचार तेज हो गया है। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, प्रियंका गांधी और मायावती समेत कई स्टार प्रचारक जनसभा को संबोधित करेंगे। 

विज्ञापन
UP Assembly Election 2022 star campaigner in Purvanchal today PM Modi and Priyanka gandhi in Ballia bsp Mayawati  rally in Azamgarh
पूर्वांचल में आज दिग्गजों का जुटान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पांचवें चरण के मतदान के पूरा होने के साथ ही राजनीतिक दलों की नजर पूर्वांचल की उन 111 सीटों पर जा टिकी है, जहां छठवें और सातवें चरण में मतदान होना है। इसके लिए सभी दलों के दिग्गजों ने पूर्वांचल में दम झोंक रखा है। रविवार को वाराणसी पहुंचे पीएम मोदी सोमवार को बलिया में जनसभा करेंगे।

विज्ञापन


वहीं कांग्रेस की महासचिव व प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी बलिया के बांसडीह और फेफना विधानसभा में जनसभा और रोडशो करेंगे। सपा प्रमुख अखिलेश यादव एक मार्च को बलिया में ताबड़तोड़ जनसभाएं करेंगे। गृहमंत्री अमित शाह रविवार रात से वाराणसी प्रवास पर हैं। सोमवार शाम वो प्रबुद्धजनों से संवाद करेंगे।
विज्ञापन


बलिया में छठे चरण में चुनाव
इधर, आजमगढ़ में सोमवार को सियासी तापमान बढ़ेगा। कारण ये कि भाजपा, सपा गठबंधन और बसपा के दिग्गजों का जुटान होगा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती और सुभासपा प्रमुख आजमगढ़ में जनसभाओं को संबोधित करेंगे। रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने जनसभा की थी। बलिया में तीन मार्च जबकि आजमगढ़ में सात मार्च को मतदान है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्वांचल में दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा मछलीशहर विधानसभा जौनपुर में जनसभा को संबोधित करेंगे। उसके बाद मिर्जापुर और चंदौली में भी उनका संबोधन होगा। पूर्वांचल में छठवें और सातवें चरण में होने जा रहे चुनाव से तमाम दिग्गजों की प्रतिष्ठा जुड़ी हुई है।

इधर, पश्चिम में खास तौर भाजपा और सपा के बीच चले संघर्ष के बाद जातीय समीकरणों के लिहाज से जटिल समझे जाने वाले पूर्वांचल में रोचक मुकाबला होना है। 2017 में भाजपा ने यहां प्रतिद्वंद्वियों को करारी पटखनी दी थी। उसी परिणाम को दोहराने के लिए भाजपा ने राष्ट्रीय नेताओं से लेकर कार्यकर्ताओं की फौज एक-एक सीट पर उतार दी है।

कल बलिया में हुंकार भरेंगे अखिलेश यादव

UP Assembly Election 2022 star campaigner in Purvanchal today PM Modi and Priyanka gandhi in Ballia bsp Mayawati  rally in Azamgarh
अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का बलिया में कार्यक्रम तय हो गया है। वह एक मार्च को जनपद के फेफना विधानसभा के कटरिया, बांसडीह के पिंडहरा और नगरा में जनसभा को संबोधित करेंगे। यहीं से बलिया की सातों विधानसभा के मतदाताओं को साधेंगे। सपाइयों की ओर से कार्यक्रम की तैयारी शुरू कर दी गई है।

भाजपा के स्टार प्रचारकों ने जहां जनपद को मथना कुछ दिनों पहले से ही शुरू कर दिया है। वहीं, सपा की ओर से अभी तक अपने स्टार प्रचारक का इंतजार किया जा रहा था। उनके इंतजार की घड़ियां भी समाप्त हो गई है। सपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी ने बताया कि एक मार्च को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव बलिया में रहेंगे।

दोपहर 12.15 पर फेफना विधानसभा के कटरिया स्थित मैदान फेफना और बलिया, एक बजे बांसडीह विधानसभा के पिंडहरा में बांसडीह और बैरिया, नगरा के जनता इंटर कालेज में बेल्थरारोड, रसड़ा और सिकंदरपुर विधानसभा के कार्यकताओं को संबोधित करेंगे। प्रत्याशियों के लिए जनता से अपील करेंगे। पार्टी की ओर से इसको लेकर तैयारी तेज कर दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed