फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   UP Assembly election 2022 Priyanka Gandhi roamed in streets of Banaras varanasi made her own tea at house of Kishan Maharaj

UP Chunav 2022: प्रियंका गांधी बनारस की गलियों में घूमीं, पंडित किशन महाराज के घर खुद बनाई चाय

Thu, 03 Mar 2022 03:17 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 03 Mar 2022 03:17 PM IST
विज्ञापन
UP Assembly election 2022 Priyanka Gandhi roamed in streets of Banaras varanasi made her own tea at  house of  Kishan Maharaj
कबीरमठ में प्रियंका गांधी - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी पहुंची कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने गुरुवार सुबह कबीरचौरा मठ के साथ ही कबीरचौरा की गलियों में भ्रमण किया। कबीरचौरा मठ में श्रद्धासुमन अर्पित करने के बाद बनारस घराने के कलाकारों से मुलाकात की। खुद से चाय बनाई और संगीत का लुत्फ भी उठाया। प्रियंका गांधी पांच मार्च तक कबीरचौरा मठ में ही प्रवास करेंगी।

विज्ञापन


गुरुवार को कबीरचौरा मठ  महंत विवेकदास ने प्रियंका को बताया कि देशभर के कबीरपंथियों और कबीरदास जी को मानने वाले लोगों के लिए कबीरचौरा मठ एक पूजन स्थल है। 1934 में महात्मा गांधी का भी इस मठ में आगमन हुआ था। देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू भी यहां कई बार आ चुके हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया राष्ट्रकवि रविंद्रनाथ टैगोर भी यहीं रुकते थे। महंत विवेकदास ने प्रियंका को वो पेड़ भी दिखाया जहां सन 1934 में गांधीजी ने लोगों को संबोधित किया था। इसके बाद प्रियंका ने मठ में स्थित मंदिर में दर्शन किया। दर्शन के बाद प्रयिंका मंदिर के प्रांगण में ही कुछ देर बैठ गई और वहां पर मौजूद सतसंग करने वालों का भजन सुनने लगीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

...और रसोई में पहुंच गईं प्रियंका गांधी

UP Assembly election 2022 Priyanka Gandhi roamed in streets of Banaras varanasi made her own tea at  house of  Kishan Maharaj
कबीरमठ में प्रियंका गांधी - फोटो : अमर उजाला

इसके बाद कांग्रेस महासचिव ने तबला वादक पद्मविभूषण स्व. पं. किशन महाराज और कथक नृत्यांगना स्व. सितारा देवी के आवास पर परिजनों से मुलाकात की और संगीत का भी आनंद लिया। पंडित किशन महाराज के घर पर मुलाकात के दौरान जब प्रियंका को पता चला कि किशन महाराज की पोती अवनि उनके लिए चाय बना रही है तो वह घर की रसोई में पहुंच गईं।

उन्होंने अवनि से मुलाकात की और उसके साथ चाय बनाकर परोसी। जनसंपर्क के दौरान महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे, अश्वनी यादव, दिलीप चौबे, मयंक चौबे, नवीन चौबे,  मुकुंद उपाध्याय आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed