{"_id":"6222e2099404d749406917e1","slug":"up-assembly-election-2022-last-phase-chunav-prachar-pm-modi-rally-in-varanasi-priyanka-gandhi-road-show-in-banaras","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP Chunav 2022: आखिरी चरण के चुनाव प्रचार का अंतिम दिन आज, बनारस में पीएम मोदी करेंगे जनसभा, प्रियंका करेंगी रोड शो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Chunav 2022: आखिरी चरण के चुनाव प्रचार का अंतिम दिन आज, बनारस में पीएम मोदी करेंगे जनसभा, प्रियंका करेंगी रोड शो
Sat, 05 Mar 2022 09:39 AM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Sat, 05 Mar 2022 09:39 AM IST
सार
यूपी विधानसभा चुनाव के अंतिम चरण के चुनाव प्रचार थमने से पहले भाजपा, सपा और कांग्रेस वाराणसी के जरिए पूर्वांचल की सियासी जमीन को मजबूत करने में जुटी है।
विज्ञापन
कैंट स्टेशन लाउंज के कर्मचारी से बात करते पीएम मोदी।
- फोटो : @BJP4UP
विस्तार
यूपी के चुनावी समर के आखिरी दौर के चुनाव प्रचार का आज अंतिम दिन है। यूपी के चुनावी चक्रव्यूह के सातवें द्वार को फतह करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रियंका गांधी वाराणसी में ही हैं। पीएम मोदी आज खजूरी में जनसभा करेंगे तो वहीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी रोड शो करेंगी।
विज्ञापन
कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि महामना मदन मोहन मालवीय की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद प्रियंका गांधी अपने रोड शो की शुरुआत करेंगी। लंका, अस्सी, मदनपुरा, सोनारपुरा होते हुए गोदौलिया तक रोड शो होगा। शुक्रवार को पिंडरा विधानसभा में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ जनसभा को संबोधित करने के बाद प्रियंका गांधी नई दिल्ली के लिए रवाना हो गईं।
विज्ञापन
शनिवार को वाराणसी आएंगी और दोपहर बाद लंका क्षेत्र में रोड शो करेंगी। अंतिम चरण के चुनाव प्रचार थमने से पहले सपा और कांग्रेस भी वाराणसी के जरिए पूर्वांचल की सियासी जमीन को मजबूत करने में जुटी है। एक दिन पहले बृहस्पतिवार को जनसभा को संबोधित करने के बाद शुक्रवार को सपा मुखिया अखिलेश यादव भी सड़कों पर उतर गए। सिगरा से गिरिजाघर चौराहे तक रोड शो के जरिए अखिलेश ने भी अपनी ताकत दिखाई।
विज्ञापन
जनसभा और प्रबुद्धजनों से संवाद करेंगे पीएम मोदी
चुनाव प्रचार के आखिरी दिन आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह साढ़े 10 बजे से सेवापुरी विधानसभा के खजुरी गांव में जनसभा को संबोधित करेंगे। इस जनसभा से वो वाराणसी के आठों विधानसभा को साधेंगे। महमूरगंज स्थित एक लॉन में प्रधानमंत्री प्रबुद्धजनों से संवाद भी करेंगे। दोपहर बाद प्रधानमंत्री वापस नई दिल्ली लौट जाएंगे।