फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   UP Assembly Election 2022: BJP State President Swatantradev said Akhilesh will go to Australia after calling off the phone on March 10

UP Chunav 2022:  भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव बोले-10 मार्च को फोन ऑफ कर ऑस्ट्रेलिया चले जाएंगे अखिलेश

Thu, 03 Mar 2022 12:00 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 03 Mar 2022 12:00 AM IST
सार

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि अखिलेश यादव एक अवसरवादी नेता हैं। जनता जनार्दन बीजेपी के साथ है और भाजपा प्रचंड बहुमत के साथ एक बार फिर से उत्तर प्रदेश में सरकार बनाने जा रही है।

विज्ञापन
UP Assembly Election 2022: BJP State President Swatantradev said Akhilesh will go to Australia after calling off the phone on March 10
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने बुधवार को वाराणसी में कहा कि अखिलेश क्या बोलते हैं, क्या करते हैं जनता उन्हें गंभीरतापूर्वक नहीं लेती। पांच साल में जनता के बीच कहीं नहीं दिखे। कोरोना काल में भी किसी जरूरतमंद के काम नहीं आए।

विज्ञापन


कहा कि 10 मार्च को अखिलेश यादव अपना मोबाइल स्विच ऑफ कर ऑस्ट्रेलिया चले जाएंगे और आरामदायक जीवन का आनंद उठाएंगे।  अखिलेश यादव एक अवसरवादी नेता हैं। जनता जनार्दन बीजेपी के साथ है और भाजपा प्रचंड बहुमत के साथ एक बार फिर से उत्तर प्रदेश में सरकार बनाने जा रही है।
विज्ञापन


योगी सरकार के खिलाफ विपक्ष का एक भी नेता आज तक एक भी रुपये के भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगा सका। यह योगी सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि है। इस दौरान उन्होंने लहुराबीर, पिशाच मोचन, रमाकांत नगर, काली महाल, पान दरीबा आदि क्षेत्रों में डोर टू डोर जनसंपर्क किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

जातिवाद, परिवारवाद को नहीं मिलेगी जगह 

UP Assembly Election 2022: BJP State President Swatantradev said Akhilesh will go to Australia after calling off the phone on March 10
चंदौली के चकिया में आयोजित सभा में बोलते भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह। - फोटो : अमर उजाला

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष कहा कि यह चुनाव गरीबों की खुशहाली, राष्ट्रवाद तथा प्रदेश के विकास के लिए महत्वपूर्ण है। जनता जातिवाद तथा परिवारवाद की राजनीति करने वालों को सत्ता सौंपने के लिए तैयार नहीं है। सपा, कांग्रेस ने भारतरत्न सरदार वल्लभा भाई पटेल का अपमान किया।

वे बुधवार को चंदौली के चकिया नगर स्थित एक लान में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दोबारा सत्ता में आते ही राम मंदिर का निर्माण आरंभ कराया। जबकि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने बाबरी मस्जिद के पक्ष में हलफनामा दिया।

सपा ने तो कारसेवकों पर चलवाई थीं गोलियां

सपा ने तो कारसेवकों पर गोलियां तक चलवाई थी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने सरदार पटेल की दुनिया की सबसे ऊंची मूर्ती बनवाकर उनका सम्मान बढ़ाया तथा बाबा साहेब डा. भीमराव आंबेडकर को विश्व स्तर पर स्थापित करने का काम किया है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश की योगी सरकार ने प्रदेश में माफियाओं, गुंडों को उनकी जगह पर भेजा तथा महिलाओं को सम्मान से जीने का हक दिलाया। उन्होंने कहा कि योगी सरकार प्रदेश में 24 घंटे बिजली तथा गरीबों को कोरोना काल से राशन देने का काम कर रही है।

उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव के मुख्यमंत्री बनने पर जगह-जगह जिन्ना की मूर्ति लगाने, कब्रिस्तानों को घेरने का काम होगा। उन्होंने कहा कि लक्ष्मी जी साइकिल तथा हाथी पर बैठकर बल्कि कमल पर बैठकर आती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed