फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Unnatural misdeed by assaulting a doctor

Varanasi: डॉक्टर से दोस्ती कर अप्राकृतिक दुष्कर्म, वीडियो बनाकर लिए 60 हजार; दो छात्र गिरफ्तार, तीन की तलाश

Tue, 06 Feb 2024 12:51 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 06 Feb 2024 12:51 AM IST
सार

डॉक्टर की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लंका थाने की पुलिस ने बीएचयू के संस्कृत विद्या धर्म विज्ञान संकाय तृतीय वर्ष के छात्र प्रतापगढ़ के कोतवाली सदर थाना के पूर्वी सहोदरपुर, मकंदरूगंज निवासी श्रीमन नारायण शुक्ल और गाजीपुर के सादियाबाद थाना के छिड़ीचौरा के सूरज दूबे को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Unnatural misdeed by assaulting a doctor
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

ग्रिंडर और फेसबुक मैसेंजर एप से एक डॉक्टर से दोस्ती कर उसे बीएचयू के रुईया हॉस्टल में पांच छात्रों ने बुलाया। पहले डॉक्टर के साथ मारपीट कर अप्राकृतिक दुष्कर्म कर वीडियो बनाया। फिर सोने की चेन, अंगूठी और 60 हजार रुपये छीन लिए। अप्राकृतिक दुष्कर्म का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर और पैसे की मांग की। 

विज्ञापन


डॉक्टर की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लंका थाने की पुलिस ने बीएचयू के संस्कृत विद्या धर्म विज्ञान संकाय तृतीय वर्ष के छात्र प्रतापगढ़ के कोतवाली सदर थाना के पूर्वी सहोदरपुर, मकंदरूगंज निवासी श्रीमन नारायण शुक्ल और गाजीपुर के सादियाबाद थाना के छिड़ीचौरा के सूरज दूबे को गिरफ्तार किया है। वहीं, तीन अन्य आरोपियों की पुलिस को तलाश है। थानाध्यक्ष शिवाकांत मिश्र के नेतृत्व में इंस्पेक्टर शिवधारी पासवान और दरोगा अजय कुमार, शिवाकर मिश्रा व आदित्य कुमार राय की टीम ने गिरफ्तार किया है। टीम को डीसीपी काशी जोन आरएस गौतम ने 20 हजार रुपये पुरस्कार दिया।
विज्ञापन


तबीयत खराब होने का हवाला देकर बुलाया था
कंदवा बाजार निवासी डॉक्टर ने पुलिस को बताया कि 11 जनवरी को फोन कर एक छात्र ने कहा कि उसके रूम पार्टनर की तबीयत खराब है। छात्र के अनुरोध पर वह बीएचयू गेट पहुंचे। वहां से उन्हें रुईया हॉस्टल ले जाया गया। एक कमरे में ले जाकर दरवाजा बंद कर दिया गया। कमरे में श्रीमन नारायण, सूरज दूबे, गोविंद पासवान, सौरभ यादव और अवनीश मिश्रा। सभी ने धमका कर उन्हें निर्वस्त्र कर दिया। उसके बाद अप्राकृतिक दुष्कर्म कर वीडियो बनाया। 20 हजार रुपये और सोने की चेन व अंगूठी छीन ली। फोन-पे और गूगल-पे से 15 हजार रुपये निकाल लिए। एक रिश्तेदार से 25 हजार रुपये मंगवाए। फिर, जबरन एक पत्र लिखवाया गया कि उन्होंने रुईया हॉस्टल में छात्र से अप्राकृतिक दुष्कर्म किया। इसके बाद वीडियो और चिट्ठी वायरल करने की धमकी देकर पैसे मांगने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी बोले- लगा था नहीं करेंगे शिकायत
डीसीपी काशी जोन ने बताया कि सर्विलांस की मदद से आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों ने बताया कि और ग्रिंडर और फेसबुक मैसेंजर एप से दिसंबर में डॉक्टर से दोस्ती की थी। जनवरी में डॉक्टर के साथ वारदात कर रुपये ऐंठने शुरू किए। लगा था कि डॉक्टर शर्म और डर के कारण किसी को कुछ नहीं बताएंगे। आरोपियों के पास से मोबाइल, सोने की चेन व अंगूठी बरामद कर ली गई है। आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट लगाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed