फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   University of demonstrations: Controversy over the security of IIT, demonstrations at five places

Varanasi News: प्रदर्शनों का विश्वविद्यालयः आईआईटी की सुरक्षा कैसी हो, इस पर विवाद, पांच जगह प्रदर्शन

Sat, 04 Nov 2023 12:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Nov 2023 12:46 AM IST
विज्ञापन
University of demonstrations: Controversy over the security of IIT, demonstrations at five places
वाराणसी। आईआईटी बीएचयू में छात्रा के साथ घिनौनी हरकत के बाद शुक्रवार को बीएचयू कैम्पस प्रदर्शनों का विश्वविद्यालय बन गया। अलग-अलग छात्र संगठनों ने सुरक्षा कैसी हो इस विवाद पर पांच जगह धरने दिए, हंगामा किया और कुलपति का पुतला भी फूंका।
विज्ञापन




गौरतलब है कि गुरुवार को तीन गुंडों ने आईआईटी की छात्रा के कपड़े उतारे और फिर उसका वीडियो बनाया था। इस शर्मनाक घटना के बाद आईआईटी के हजारों छात्रों ने 11 घंटे प्रदर्शन किया था। उनकी मांग थी कि आईआईटी में दीवार बनाकर घेराबंदी की जाए।
विज्ञापन




देर रात डायरेक्टर ने सुरक्षा की मांग की थी। जिसके जवाब में पुलिस-प्रशासन और बीएचयू आईआईटी ने दीवार बनाने का फैसला लिया था। इस दीवार को लेकर विवाद पहले से है। शुक्रवार को इस विवाद पर पांच अलग-अलग जगहों पर अलग-अलग छात्र संगठनों ने धरना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन




वहीं दूसरी ओर पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है। इनमें से एक पहले जिलाबदर रह चुका है और उन पर कैम्पस में आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देने के पुराने मामले भी हैं। पुलिस का कहना है कि सीसी फुटेज के सहारे आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है।



आईआईटी बीएचयू की घटना पर दिए एक बयान को आधार बनाकर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के खिलाफ लंका थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) बीएचयू इकाई अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह का आरोप है कि अजय राय ने झूठा बयान देकर संगठन की साख प्रभावित करने का प्रयास किया है। उधर, अजय राय ने कार्रवाई का राजनीति से प्रेरित बताया और कहा कि मुकदमा दर्ज करवाकर परिषद के लोगों ने मेरे बयान पर मुहर लगा दी। मैंने जो भी कहा, वह सच है।




परिषद बीएचयू इकाई के अध्यक्ष के मुताबिक 1 मिनट 24 सेकेंड के वीडियो में अजय राय ने आजम खान की गिरफ्तारी का जिक्र करके विश्वविद्यालय परिसर में जातीय और धार्मिक वैमनस्यता फैलाने का प्रयास किया जा रहा है। इसी तहरीर पर लंका पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। कांग्रेस नेता का संवेदनशील मुद्दे पर आधारहीन टिप्पणी करना शर्मनाक व महिला विरोधी सोच का प्रतिबिंब है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed