फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   University exam boycott have not been sent paper

विवि भिजवाए पेपर नहीं तो परीक्षा का बहिष्कार

Wed, 24 Feb 2016 01:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला वाराणसी Updated Wed, 24 Feb 2016 01:21 AM IST
विज्ञापन
University exam boycott have not been sent paper
मंगलवार को कुलपति से मिलकर ा प्रबंधकों ने विश्वविद्यालय की ओर से पेपर न भिजवाए जाने पर परीक्षा के बहिष्कार की चेतावनी दी है। हालांकि इस पर कोई निर्णय नहीं हो पाया है।
विज्ञापन


 
विश्वविद्यालय में परीक्षा शुरू होने से पहले ही प्रबंधकों ने आवाज उठाना शुरू कर दिया है। स्ववित्तपोषित महाविद्यालय प्रबंधन एसोसिएशन के अध्यक्ष नागेश्वर सिंह के नेतृत्व में कुलपति से हुई वार्ता में प्रबंधकों ने नोडल सेंटर से पेपर न लेने की बात कही। कहा कि पहले तरह विश्वविद्यालय को ही पेपर भिजवाना चाहिए। चेतावनी दी कि अगर मांगे नहीं मानी गई परीक्षा का बहिष्कार किया जाएगा।
विज्ञापन



इस दौरान महामंत्री राजेंद्र सिंह समेत कई प्रबंधक मौजूद रहे। परीक्षा नियंत्रक ओमप्रकाश ने बताया कि जिलेवार नोडल केंद्रों की सूची पहले ही जारी की जा चुकी है। प्रबंधकों की ओर से स्वकेंद्र बनाने, नोडल सेंटर से पेपर न लेने संबंधी प्रस्ताव पर कोई सहमति नहीं बन पाई है। इसमें पहले की व्यवस्था ही प्रभावी रहेगी। नियमानुसार संबंधित कॉलेजों को नोडल सेंटर से पेपर ले जाने के लिए वाहन भत्ता भी दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



विश्वविद्यालय की परीक्षा के लिए बुधवार से कॉलेजों के प्रवेश पत्र वितरित किए जाएंगे। परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि नियमानुसार संबंधित कॉलेजों को 2015-16 का डाटा भरने संबंधी प्रमाण पत्र दिखाना होगा। इसके अभाव में प्रवेश पत्र किसी भी कीमत पर नहीं मिलेगा। बताया कि विश्वविद्यालय परिसर के लिए तिथि बाद में घोषित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed