फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Unity Yatra in Kashi salute to Sardar Vallabhbhai Deputy CM said PM modi gave respect to Iron Man

UP: काशी में एकता यात्रा...सरदार वल्लभ भाई को किया सलाम, डिप्टी CM बोले- लौह पुरुष को PM ने दिया मूल सम्मान

Mon, 17 Nov 2025 06:29 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Mon, 17 Nov 2025 06:29 PM IST
सार

कार्यक्रम में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि शीर्ष नेतृत्व ने तय किया है कि भाजपा संगठन जन सहभागिता के साथ बूथ स्तर से लेकर जिला स्तर तक और जिले से प्रदेश स्तर तक सरदार वल्लभ भाई पटेल को विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से कृतज्ञ नमन करेगा। 

विज्ञापन
Unity Yatra in Kashi salute to Sardar Vallabhbhai Deputy CM said PM modi gave respect to Iron Man
एकता यात्रा को संबोधित करते डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक। - फोटो : संवाद

विस्तार

Varanasi News: लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में विधायक वाराणसी कैंट सौरभ श्रीवास्तव ने अपने विधानसभा क्षेत्र में 'एकता यात्रा' का आयोजन किया। एकता यात्रा में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, प्रदेश के वित्त मंत्री व वाराणसी के प्रभारी मंत्री सुरेश खन्ना, महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि, महापौर अशोक तिवारी तिरंगा लिए सबसे आगे चल रहे थे। 

विज्ञापन


उनके पीछे विभिन्न विद्यालयों के छात्र, छात्राएं, भाजपा कार्यकर्ता आदि अपने हाथों में तिरंगा लिए सरदार पटेल अमर रहे आदि उद्घोषों के साथ प्ले कार्ड लिए यात्रा में सम्मिलित हुए। यात्रा रामलीला मैदान से प्रारंभ होकर लंका, अस्सी, शिवाला, सोनारपुरा, भेलूपुर से होते हुए आईपी विजया मॉल पहुंचकर सम्पन्न हुई। 
विज्ञापन


यूपी के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर हम सभी कार्यकर्ता विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करते हैं। कहा कि इस वर्ष सरदार पटेल की 150वीं जन्म जयंती पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को नया स्वरूप देने के साथ ही जन सहभागिता बढ़ाने तथा आमजनमानस को सरदार पटेल के जीवन चरित्र से अवगत कराने के लिए संगठन ने कार्यक्रमों की वृहद रूपरेखा तैयार की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सरदार पटेल के लगे जयकारे

उपमुख्यमंत्री कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने 2014 में प्रधानमंत्री पद की शपथ के साथ ही सरदार वल्लभ भाई पटेल के 'एक भारत-श्रेष्ठ भारत' के संकल्प को सरकार का संकल्प बनाकर काम किया। कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल ने आधुनिक भारत के निर्माण में जो भूमिका निभाई वह प्रत्येक देशवासी के लिए प्रेरक है। सरदार वल्लभ भाई पटेल के प्रयास से ही भारत कश्मीर से कन्याकुमारी तक अखंड हुआ।

अन्यथा छोटे-छोटे राज्य स्वतंत्र होकर देश की सुरक्षा को प्रभावित कर रहे होते। हम विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से सरदार वल्लभ भाई पटेल द्वारा राष्ट्रहित में किए गए कार्यों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए उन्हें नमन कर रहे हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 11 वर्ष में विकास के साथ साथ विरासत को संजोंने का काम हुआ है। एक तरफ सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ गरीबों व जरुरतमंदों को मिल रहा है।

वहीं, 25 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा के बाहर निकाला गया है। कहा कि काशी विश्वनाथ कारिडोर, अयोध्या में भगवान रामलला का भव्य श्रीराम मंदिर, उज्जैन में श्री महाकाल लोक, मिर्जापुर में विध्यं कारिडोर को भव्य बनाने का कार्य इन 11 वर्षो में हुआ है।

कांग्रेस पर साधा निशान

उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री व वाराणसी के प्रभारी मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि सरदार पटेल का व्यक्तित्व ऐसा महान व्यक्तित्व था कि उन्होंने अपने घर के अंधेरे को छोड़कर आम गरीब आदमी के घरों को रौशन करने का बीड़ा उठाया। उन्हीं के पदचिन्हों पर चलते हुए आज पीएम मोदी भी अपने घर परिवार को छोड़कर आम जनमानस की भलाई के लिए दिन रात मेहनत कर रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि सरदार पटेल का महान व्यक्तित्व होने के बावजूद भी कांग्रेस ने उन्हें वह सम्मान नहीं दिया जिस सम्मान के वह हकदार थे। नेहरू ने महात्मा गांधी के जरिए सरदार पटेल को कांग्रेस का अध्यक्ष और भारत का प्रधानमंत्री बनने से रोका। 

कहा कि सरदार पटेल को भारत का गृहमंत्री बनाया गया और अपने इस पद की जिम्मेदारी को निभाते हुए सरदार पटेल ने रियासतों में बंटे हुए भारत को एकीकृत किया और भारत को अखंड भारत बनाया। कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने सरदार पटेल को वास्तविक सम्मान दिया और स्टैचू ऑफ यूनिटी का निर्माण कराकर देश और दुनिया को पटेल जी की महानता से अवगत कराया।

इनकी रही उपस्थिति
स्वागत भाषण कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने, अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने व  संचालन अमित राय ने किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय, पूर्व महापौर रामगोपाल मोहले, पूर्व रामनगर पालिका अध्यक्ष डॉ. आशा गुप्ता, प्रदेश प्रवक्ता अशोक पांडेय,काशी क्षेत्र के मीडिया प्रभारी नवरतन राठी, महिला मोर्चा की क्षेत्रीय अध्यक्ष नम्रता चौरसिया, सुधीर मिश्रा, अशोक पटेल, अभिषेक मिश्रा, संतोष सोलापुरकर, मनोज शाह आदि लोग रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed