{"_id":"68a400438b534c383c01f685","slug":"ghazipur-student-murder-case-father-shocked-after-seeing-dead-body-of-aditya-2025-08-19","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ghazipur Murder: बेटे की मौत की खबर सुन पिता के आंखों से नहीं निकले आंसू, शव देखने की रट लगाते रहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur Murder: बेटे की मौत की खबर सुन पिता के आंखों से नहीं निकले आंसू, शव देखने की रट लगाते रहे
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
Published by: प्रगति चंद
Updated Tue, 19 Aug 2025 10:34 AM IST
सार
UP School News: गाजीपुर जिले में स्कूल में छात्र की हत्या के बाद घटना की चर्चा हर तरफ हो रही है। घटना से छात्र के पिता सहम गए हैं। फ्रीजर में जब उन्होंने बेटे के शव को देखा तो काफी देर तक बिना कुछ बोले सिर पर हाथ फेरकर दुलारते रहे।
विज्ञापन
1 of 7
Ghazipur Murder Case
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
Student Murder In Ghazipur School: गाजीपुर जिले में सनबीम स्कूल में बेटे आदित्य वर्मा पर हमले की खबर मिलते ही पिता भागते हुए अस्पताल पहुंचे। बेटे को निगाहें ढूंढ रही थीं कि लाल कैसा होगा... जैसे ही बेटे की मौत की खबर मिली वे बेसुध हो गए। माॅर्च्यूरी के फ्रीजर में उन्हें बेटे का शव दिखाया गया तो उनकी आंखों से आंसू नहीं निकल रहे थे, वह शव को एकटक निहारते रहे, फिर बेटे का सिर सहलाने लगे। मृत बेटे को इस तरह दुलारते देख वहां मौजूद हर किसी का कलेजा फटा जा रहा था।
2 of 7
Ghazipur Murder Case
- फोटो : अमर उजाला
शिवजी अस्पताल पहुंचे तो कहने लगे कि सनबीम स्कूल में मेरा बेटा पढ़ता है। वहां से उन्हें फोन आया है कि उनका बेटा घायल है। वह कहां है। शिवजी के साथ शहर के ही निवासी उमाशंकर वर्मा और कुछ लोग भी थे, जो बार-बार एक ही सवाल कर रहे थे, आदित्य कहां है। वे पुलिसकर्मियों के पास पहुंचे, फिर इमरजेंसी कक्ष में गए। वहां सनबीम स्कूल की एक महिला अध्यापक थी, उन्होंने आदित्य के बारे में पूछा तो वह भावुक होकर वहां से चली गईं। यहां उन्हें बेटे के मौत की खबर मिली। इसके बाद वह शव दिखाने की मांग करने लगे और देरी होने पर स्कूल प्रशासन पर मामले को दबाने और छिपाने का आरोप लगाते रहे।
3 of 7
बेटे आदित्य की मौत के बाद पोस्टमार्टम हाउस के पास गुमशुम बैठे पिता शिवजी वर्मा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इस दौरान शिवजी एकदम शांत रहे। वह कुछ भी समझ नहीं पा रहे थे। उनकी आंखों से तो आंसू तक नहीं निकल रहे थे। वह एक ही रट लगाए हुए थे शव देखना है। काफी देर बाद शव दिखाया गया तो वह रोने की बजाय अपने मृत बेटे के सिर पर हाथ फेरकर दुलारते नजर आए। यह देख हर किसी की आंखें नम हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
Ghazipur Student Murder
- फोटो : अमर उजाला
यही स्थिति उनकी कोतवाली से लेकर पोस्टमार्टम हाउस तक रही। उधर, बेटे के पढ़ने के लिए भेजने के पहले खाना बनाने वाली मां गुड़िया भी घटना से दोपहर बाद तक बेखबर रहीं। मौत की खबर जैसे ही मिली वे बदहवास हो गईं। घटना की जानकारी होने पर रेवतीपुर स्थित ननिहाल में भी कोहराम मच गया, जो जहां से इस घटना की जानकारी पाया वह भागता हुआ पहुंचा। शाम को दो डॉक्टरों के पैनल ने आदित्य के शव का पोस्टमार्टम किया।
विज्ञापन
5 of 7
मृतक की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
25 किमी दूर पढ़ने आता था आदित्य
आदित्य वर्मा दो भाइयों में सबसे छोटा था। पिता शिवजी के मुताबिक दोनों बेटे पढ़ने में अच्छे थे। बड़ा बेटा दूसरे कान्वेंट विद्यालय में 12वीं का छात्र है। आदित्य दो साल से सनबीम स्कूल महराजगंज में पढ़ रहा था। वह रोजाना घर से 25 किमी दूर स्कूल बस से आता-जाता था। रोजाना की भांति आज भी स्कूल गया था।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।