{"_id":"5ba4c025867a557ec31fb321","slug":"union-textile-ministry-has-changed-india-carpet-expo-venue","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्रीय वस्त्र मंत्रालय ने बदला इंडिया कारपेट एक्सपो का आयोजन स्थल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्रीय वस्त्र मंत्रालय ने बदला इंडिया कारपेट एक्सपो का आयोजन स्थल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Fri, 21 Sep 2018 03:25 PM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी में अगले माह प्रस्तावित चार दिवसीय इंडिया कारपेट एक्सपो का आयोजन स्थल बदल दिया गया है। केंद्रीय वस्त्र मंत्रालय के निर्देश पर अब यह एक्सपो बड़ा लालपुर स्थित ट्रेड फेसिलिटेशन सेंटर (टीएफसी) में होगा।
एक्सपो के आयोजक कालीन निर्यात संवर्धन परिषद (सीईपीसी) के चेयरमैन महावीर प्रताप उर्फ राजा शर्मा ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि स्थल बदलने से एक्सपो पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा। उन्होंने बताया कि प्रदर्शकों और आयातकों को इस आशय की सूचना भेज दी गई है।
21 अक्टूबर से चार दिन तक चलने वाला यह एक्सपो अब तक संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय प्रांगण में होता रहा है। इस वर्ष भी इसके संस्कृत विश्वविद्यालय में आयोजन को लगभग अंतिम रूप दे दिया गया था।
विज्ञापन
सीईपीसी चेयरमैन ने बताया कि चूंकि बड़ा लालपुर में ट्रेड फेसिलिटेशन सेंटर बनकर तैयार हो चुका है। इसलिए मंत्रालय द्वारा एक्सपो को बड़ा लालपुर में ही आयोजित कराने का फैसला लिया गया। उन्होंने कहा कि स्थान बदलने से एक्सपो पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा। स्टाल लगाने वाले प्रदर्शकों को इसकी सूचना दी जा चुकी है।
साथ ही विदेशी आयातकों को भी नए स्थल के बारे में सूचना दी जा रही है। यह पूछे जाने पर कि टीएफसी में समुचित जगह है? उन्होंने कहा कि एक्सपो आयोजन के लिए जगह काफी है।