फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Union minister VK singh reached varanasi today for pravasi bharatiya sammelan

विदेश राज्यमंत्री वीके सिंह पहुंचे काशी, 24 जनवरी तक करेंगे प्रवास

Sat, 19 Jan 2019 10:47 AM IST
shashikant misra न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Published by: shashikant misra Updated Sat, 19 Jan 2019 10:47 AM IST
विज्ञापन
Union minister VK singh reached varanasi today for pravasi bharatiya sammelan
वीके सिंह
प्रयागराज कुंभ में प्रवासी मेहमानों के कार्यक्रम की तैयारियों का निरीक्षण करने के बाद देर रात विदेश राज्यमंत्री जनरल (से.नि.) वीके सिंह वाराणसी पहुंचे हैं। यहां आने के बाद विदेश मंत्रालय और स्थानीय अधिकारियों के साथ पीबीडी के तैयारियों की समीक्षा की। वे 24 जनवरी तक यहां रहेंगे और इसी दिन प्रयाग जाने वाले मेहमानों को लेकर रवाना होेंगे।
विज्ञापन


विदेश राज्यमंत्री ने अब तक हुई तैयारियों की जानकारी ली। उन्हें बताया गया कि शनिवार से मेहमानों का आना शुरू हो जाएगा। ऐसे में उन्होंने एयरपोर्ट से उनके गंतव्य तक के लिए स्वागत आदि की तैयारियों का निर्देश दिया।
विज्ञापन


विदेश राज्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि मेहमानों की सुविधा का पूरा ध्यान रखा जाए और लाइजन अफसरों को अलर्ट कर दिया जाए। आयोजन से पहले आने वाले मेहमानों को शहर भ्रमण कराया जाए और काशी की धर्म, कला, संस्कृति से रूबरू कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

15 और प्रवासी भारतीय पहुंचे

प्रवासी भारतीय सम्मेलन में शामिल होने वाले मेहमानों के आने का सिलसिला तेज हो गया है। शुक्रवार को लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर विभिन्न देशों के 15 और मेहमान आए। इनमें साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड और कनाडा से दो-दो मेहमान और मॉरीशस के प्रधानमंत्री की निजी सचिव समेत सात सदस्यीय दल शामिल था।

सभी का सनबीम स्कूल के छात्र-छात्राओं और अधिकारियों ने परंपरा के अनुरूप स्वागत किया और उन्हें टैक्सी से शहर भेजा गया। कुछ मेहमानों को लेने उनके करीबी रिश्तेदार भी आए थे जो उनके निवास पर चले गए। वहीं 20 जनवरी को मॉरिशस और मलेशिया से विशेष विमान से मेहमान वाराणसी पहुंचेंगे। मॉरिशस से 325 और मलेशिया से 320 मेहमान आएंगे।

राज्यपाल और सीएम तीनों दिन रहेंगे

जिलाधिकारी सुरेंद्र सिंह ने शुक्रवार को राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के आगमन की तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान सुरक्षा संबंधी निर्देेशों के साथ ही पीएम के कार्यक्रम के लिए अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। राज्यपाल राम नाईक और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 20 जनवरी को आगमन की संभावना है और तीनों दिन कार्यक्रम में शामिल रहेंगे।

वहीं प्रवासी भारतीय दिवस के कार्यक्रमों में स्कूली बच्चों का भी प्रतिभाग कराया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में एक हजार और राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के कार्यक्रम में दो हजार छात्र छात्राएं शामिल होंगे।

इसके अलावा लमही गांव में प्रवासियों के भ्रमण के दौरान गांव के बच्चे मेहमानों का स्वागत करेंगे। इसके अलावा काशी आतिथ्य में शामिल लोगों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, सांसद व अभिनेत्री हेमा मालिनी और राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के कार्यक्रमों में अलग अलग शामिल कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed