{"_id":"64929341aeda89636e01345b","slug":"union-minister-sp-b-in-kashi-pm-should-come-for-nomination-in-lok-sabha-elections-then-to-get-2023-06-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"काशी में बोले केंद्रीय मंत्री: 'PM लोकसभा चुनाव में नामांकन कराने आएं, फिर सीधे जीत का प्रमाण पत्र लेने आएं'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काशी में बोले केंद्रीय मंत्री: 'PM लोकसभा चुनाव में नामांकन कराने आएं, फिर सीधे जीत का प्रमाण पत्र लेने आएं'
Wed, 21 Jun 2023 11:36 AM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: किरन रौतेला
Updated Wed, 21 Jun 2023 11:36 AM IST
सार
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री एसपी बघेल ने स्पष्ट किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ही नेतृत्व में आगामी चुनाव लड़ा जाएगा। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि जब नरेंद्र मोदी की उम्र 75 से अधिक होगी, तब यह विषय आएगा कि वो आगे प्रधानमंत्री के दावेदार होंगे या नहीं, फिलहाल अभी इसपर कोई चर्चा ही करना बेकार है।
विज्ञापन
केंद्रीय राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री एसपी बघेल कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव से पहले काशी की जनता को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए प्रस्ताव बनाना चाहिए। तय करना चाहिए कि प्रधानमंत्री लोकसभा चुनाव में नामांकन कराने आएं, फिर सीधे जीत का प्रमाण पत्र लेने आएं। काशी का कायाकल्प हो गया है। देश-दुनिया में विकास की चर्चा है। यह प्रधानमंत्री की वजह से संभव हो सका है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें-
केंद्रीय मंत्री मंगलवार को गुलाब बाग स्थित पार्टी कार्यालय में संयुक्त मोर्चा के सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। भाजपा सरकार से हर वर्ग खुश है। महिलाएं खुद को सुरक्षित महसूस करती हैं। महिलाओं के कल्याण के काम भी हुए हैं। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू हैं। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भरा और कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ हैं। हर स्तर पर सम्मान मिलेगा। भाजपा में ही कार्यकर्ताओं का सम्मान है। बूथ अध्यक्ष से पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष तक बना जा सकता है। काशी प्रधानमंत्री का संसदीय क्षेत्र है। यहां पीएम, पीएमओ व संगठन का त्रिनेत्र काम करता है।
विज्ञापन
केंद्रीय राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल
- फोटो : अमर उजाला
मोदी ही होंगे भाजपा से पीएम पद के उम्मीदवार
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री एसपी बघेल ने स्पष्ट किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ही नेतृत्व में आगामी चुनाव लड़ा जाएगा। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि जब नरेंद्र मोदी की उम्र 75 से अधिक होगी, तब यह विषय आएगा कि वो आगे प्रधानमंत्री के दावेदार होंगे या नहीं, फिलहाल अभी इसपर कोई चर्चा ही करना बेकार है।
युवा मोर्चा के कार्यकर्ता पार्टी का भविष्य
राज्यसभा सदस्य कैलाश सोनी ने कहा कि भाजपा सर्व स्पर्शी दल है। युवा मोर्चा के कार्यकर्ता पार्टी का भविष्य हैं। आगामी लोकसभा चुनाव में महिला मोर्चा की भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी। इसे समझते हुए काम करने की जरूरत है। विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने कहा कि प्रधानमंत्री ने काशी में धर्म और आस्था की रक्षा के साथ रोजगार देने का काम किया है। इस मौके पर भाजपा महानगर अध्यक्ष विद्या सागर राय, ओम प्रकाश त्रिपाठी, कुसुम पटेल, अवनीश व ओम तिवारी मौजूद रहे।