{"_id":"59f8904e4f1c1bdb538ba0d9","slug":"union-minister-ramdas-athawale-gave-statement-for-marriage-of-rahul-gandhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने राहुल गांधी की शादी को लेकर दिया यह बयान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने राहुल गांधी की शादी को लेकर दिया यह बयान
ब्यूरो,अमर उजाला,मिर्जापुर
Updated Wed, 01 Nov 2017 10:55 AM IST
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी दलित के घर में खाना खाने का दिखावा करने के बजाय दलित की बेटी से शादी करके मिसाल कायम करें। यह बात केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री रामदास अठावले ने मंगलवार को मिर्जापुर में पत्रकारों से कहीं।
वह यहां कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेने आए थे। उन्होंने गुजरात में भाजपा की जीत का दावा करते हुए कहा कि हार्दिक पटेल को भी भाजपा का साथ देना चाहिए। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी दलितों के घर जाते हैं। इसमें अपनापन झलकता है लेकिन वे दलित लड़की से शादी करें तो ज्यादा अच्छा होगा।
इससे अंतर्जातीय विवाह को बढ़ावा मिलेगा और जाति व्यवस्था समाप्त करने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा मगर राहुल गांधी सबसे कमजोर लीडर हैं और उनके नेतृत्व में गुजरात में कांग्रेस अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाएगी।
विज्ञापन
रिपब्लिकन पार्टी आफ इंडिया (ए) भारतीय जनता पार्टी की सहयोगी होने के कारण चुनाव में उसकी मदद कर रही है। गुजरात में हमारी पार्टी किसी सीट पर नहीं लड़ रही है। हार्दिक पटेल को भी भाजपा का समर्थन करना चाहिए क्योंकि वही आरक्षण का लाभ दिला सकती है।
बाबा साहेब डा. भीमराव अंबेडकर ने रिपब्लिकन पार्टी आफ इंडिया का गठन किया था। उत्तर प्रदेश की बहुजन समाज पार्टी बाबा साहेब की पार्टी नहीं है। अब सूबे में बसपा की स्थिति खराब हो गई है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में उनकी पार्टी वहीं हाकरों की लड़ाई लड़ती है, जिसे परेशान किया जाता है।
राज ठाकरे को कानून हाथ में लेने का अधिकार नहीं है। उन्हें हाकरों और उत्तर भारतीयों को तंग करने का अधिकार किसने दे दिया। यह सब बंद होना चाहिए। संविधान किसी भी व्यक्ति को किसी भी राज्य में रोजगार करने का अधिकार देता है।