वाराणसी: केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस ने नीतीश कुमार को बताया बिहार का फेल्योर सीएम, बोले- रक्षक भक्षक हो गया
राष्ट्रीय लोकजनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष व केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री पशुपति कुमार पारस रविवार को वाराणसी पहुंचे। तेलियाबाग स्थित पटेल धर्मशाला में मीडिया से बातचीत में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी पहुंचे केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री पशुपति कुमार पारस ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा। कहा कि नीतीश कुमार बिहार के फेल्योर चीफ मिनिस्टर हैं। राष्ट्रीय लोकजनशक्ति पार्टी (रालोजपा) के प्रदेश अधिवेशन में भाग लेने रविवार को तेलियाबाग स्थित पटेल धर्मशाला में केंद्रीय मंत्री ने पत्रकारों कहा कि बिहार का रक्षक भक्षक हो गया।
उन्होंने कहा कि 2020 विधानसभा चुनाव में बिहार की जनता ने एनडीए गठबंधन को वोट किया था। लेकिन, नीतीश कुमार ने बगैर बिहार की जनता से राय लिए गठबंधन तोड़कर आरजेडी के साथ चले गए। पशुपति पारस ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम की प्रसंशा की। एक सवाल के जवाब में कहा कि जब कांग्रेस सत्ता में थी तो उसने अधिनियम को क्यों नहीं पारित किया।
स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा पीएम मोदी का नाम
आने वाले दिनों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा। यूपी में कितने सीटों पर चुनाव लडऩे के सवाल पर कहा कि हमारा जो गठबंधन है उसमें हम भाजपा के साथ हैं।
ये भी पढ़ें: क्रिकेट स्टेडियम का शिलान्यास; सचिन तेंदुलकर ने बनारस की यादों को किया साझा, लिखा- मैं बहुत भाग्यशाली
रालोजपा के अधिवेशन में बतौर राष्ट्रीय अध्यक्ष केंद्रीय मंत्री ने पार्टी कार्यकर्ताओं को मजबूती से आगे बढ़ने को कहा। पार्टी के अधिक से अधिक सदस्य बनाने पर जोर दिया। इससे पहले पार्टी कार्यालय का उद्घाटन केंद्रीय मंत्री ने किया।