फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Union Minister Mahendra nath pandey laid foundation stone of repair work of schools and roads in varanasi

वाराणसी: केंद्रीय मंत्री ने स्कूलों और सड़कों की मरम्मत कार्य का किया शिलान्यास, खर्च होंगे 7.15 करोड़

Sat, 06 Mar 2021 05:11 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 06 Mar 2021 05:11 PM IST
विज्ञापन
Union Minister Mahendra nath pandey laid foundation stone of repair work of schools and roads in varanasi
केंद्रीय मंत्री डॉ महेंद्र नाथ पांडेय - फोटो : अमर उजाला

केंद्रीय मंत्री डॉ महेंद्र नाथ पांडेय ने वाराणसी के चौबेपुर में स्कूलों और सड़कों की मरम्मत कार्य का शिलान्यास किया। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि स्कूल और सड़क की मरम्मत होने से गांव के लोगों को सुविधा होगी। गांवों को मुख्य मार्गों के करीब लाने और ग्रामीणों के सफर को आसान बनाने के लिए प्रयास तेज किया गया है। गांवों के मुख्य मार्ग से जुड़ने से ग्रामीणों को काफी फायदा होगा। इसके साथ ही क्षेत्र का तेजी से विकास होगा।

विज्ञापन


कायाकल्प योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में 694 प्राथमिक विद्यालय, स्कूलों, कॉलेजों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों के भवनों का मरम्मत कार्य राज्य वित्त के माध्यम से किया जाएगा। इसकी शुरुआत केंद्रीय मंत्री ने की।  सभी ग्राम पंचायतों में काम शुरू कर दिया गया है। ये कार्य एक माह में पूरा कराए जाएंगे।
विज्ञापन


जिला पंचायत के राज्य वित्त मद से ग्राम पंचायतों में सरकारी भवनों में मरम्मत कार्य होंगे। इनमें सभी प्राथमिक विद्यालयों में  मरम्मत एवं रंगाई पुताई और सड़कों के मरम्मत कार्य शामिल हैं। कुल 7करोड़ 15 लाख 83 हजार रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया। इस मौके पर जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed