फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Union bank of india branch fire by short circuit in jaunpur

जौनपुर : शॉर्ट सर्किट से बैंक में लगी आग, कैशबुक समेत कई मशीनें जली

Fri, 05 Apr 2019 01:14 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जौनपुर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जौनपुर Published by: Sayali Maurya Updated Fri, 05 Apr 2019 01:14 PM IST
विज्ञापन
Union bank of india branch fire by short circuit in jaunpur
बैंक में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में यूनियन बैंक की एक शाखा में आग लगने का मामला प्रकाश में आया है। जिसमें कैशबुक समेत कई मशीने जल गई। फायर ब्रिगेड की टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया।

विज्ञापन


जौनपुर के बक्शा थाना क्षेत्र के धनियांमऊ बाजार में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में शुक्रवार को आग लग गई। सुबह नौ बजे बैंक से धुंआ निकलते देख बाजार के लोगों ने पुलिस, फायर ब्रिगेड और बैंक शाखा प्रबंधक को सूचना दी।
विज्ञापन


मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से बैंक की खिड़की तोड़ कर आग पर काबू पाया। शाखा प्रबंधक ने बताया कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी है। आग में कैश केबिन में कैश नहीं जला। केबिन में कैश काउंटिंग मशीन, कंप्यूटर, बायोमैट्रिक मशीन और कैशबुक जलकर राख हो गया। शाखा प्रबंधक ने बताया कि बैंक के उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed