फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Uniformed men stopped truck in name of checking looted rs one lakh rupees after beating driver

Varanasi: चेकिंग के नाम पर वर्दीधारियों ने ट्रक को रोका, चालक की पिटाई कर लूटे एक लाख रुपये

Fri, 06 Jan 2023 03:20 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 06 Jan 2023 03:20 PM IST
सार

वाराणसी के मोहनसराय पुलिस चौकी के पास पंजाब के ट्रक चालक की पिटाई कर बदमाशों ने एक लाख 11 हजार रुपये लूट लिए। पुलिस की वर्दी पहने बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। 

विज्ञापन
Uniformed men stopped truck in name of checking looted rs one lakh rupees after beating driver
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

वाराणसी के मोहनसराय पुलिस चौकी के पास पंजाब के ट्रक चालक की पिटाई कर बदमाशों ने एक लाख 11 हजार रुपये लूट लिए। पुलिस की वर्दी पहने बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। ट्रक मालिक ने बुधवार की रात रोहनिया थाने में लूट, मारपीट और धमकी समेत अन्य आरोपों में एक नामजद समेत अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पीड़ित ट्रक मालिक का आरोप है कि रोहनिया व मोहनसराय चौकी पुलिस ने इस मामले में चार दिन तक दौड़ाया।

विज्ञापन


पंजाब स्थित रूप नगर के किरतपुर साहेब थाना अंतर्गत साहपुर बेला निवासी ट्रक मालिक बलबीर सिंह के अनुसार पश्चिम बंगाल से ट्रक पंजाब लौट रहा था। 18 दिसंबर की शाम पांच बजे मोहनसराय पुलिस चौकी क्षेत्र में हाईवे पर ट्रक पहुंचा था। इस बीच गाड़ी के आगे तीन बाइक पर सवार छह युवकों ने ट्रक चालक रविंद्र को रोक लिया।

विज्ञापन

मोहनसराय पुलिस चौकी पर ले आए ट्रक

युवकों में तीन पुलिस की वर्दी में थे। गाड़ी रुकवाते हुए तलाशी शुरू कर दी। इसके बाद धमकी देकर ट्रक चालक से गाड़ी लेकर मोहनसराय पुलिस चौकी पर ले आए। गाड़ी के सभी कागजात दिखाने के बावजूद पुलिस की वर्दी में रहे तीन युवकों ने ट्रक चालक रविंद्र और खलासी जनरैल सिंह की पिटाई की।

विज्ञापन
विज्ञापन

गाड़ी की दोबारा तलाशी के दौरान केबिन के लॉकर में रखे एक लाख 11 हजार रुपये निकाल लिए। इसके बाद ट्रक चालक और खलासी को चौकी पर बैठा दिया गया।  पीड़ित बलबीर सिंह के अनुसार चौकी पर पहड़िया नामक व्यक्ति ने चालक से मोबाइल लेकर बात की और आरोप लगाया कि आपके ट्रक से नशे की बुकी लगभग पांच सौ ग्राम बरामद हुई है।

गाड़ी छोड़ने के एवज में डेढ़ लाख रुपये की मांग

इस वजह से गाड़ी बंद कर दी गई है। इसके बाद पहड़िया नामक व्यक्ति ने अपने पर्सनल नंबर से फोन करके गाड़ी छोड़ने के एवज में डेढ़ लाख रुपये की मांग की। जबकि ट्रक चालक ने बताया कि गाड़ी से कुछ भी बरामद नहीं हुआ है, यह लोग फंसा रहे हैं।

ट्रक मालिक का आरोप है कि अक्तूबर माह में भी हाईवे पर गाड़ी तलाशी के दौरान 36 हजार रुपये लूटे गए थे। उस समय महाराष्ट्र यात्रा पर रहने के कारण शिकायत दर्ज नहीं करा पाया था।   ट्रक मालिक बलबीर सिंह का आरोप है कि 21 दिसंबर को ट्रक चालक के साथ मोहनसराय चौकी और थाना रोहनिया में तहरीर दी। पुलिस ने कार्रवाई के बजाय धमकाया।

चार दिन बाद उच्चाधिकारियों से गुहार लगाने पर मुकदमा दर्ज किया गया। इस संबंध में एसीपी रोहनिया विदुष सक्सेना ने बताया कि लूट प्रकरण की जांच कराई जा रही है। उस दिन के सीसी कैमरों को भी खंगाला जा रहा है। पीड़ित की ओर से दिए मोबाइल नंबरों की भी तस्दीक कराई जा रही है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed