{"_id":"5e8f49578ebc3e77a45bb52b","slug":"unidentified-assailants-shot-dead-village-head-in-old-enmity-condition-critical","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरानी रंजिश में अज्ञात हमलावरों ने ग्राम प्रधान को मारी गोली, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरानी रंजिश में अज्ञात हमलावरों ने ग्राम प्रधान को मारी गोली, हालत गंभीर
Thu, 09 Apr 2020 09:42 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Thu, 09 Apr 2020 09:42 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदौली जिले के बलुआ थाना क्षेत्र के कैलावर पुलिस चौकी अंतर्गत महरौड़ा गांव में अज्ञात हमलावरों ने बृहस्पतिवार की देर शाम लगभग 8 बजे ग्राम प्रधान मनोज यादव (35) को गोली मार दी। गोली ग्राम प्रधान के पीठ और पेट में लगी है। घटना के बाद बाइक सवार हमलावर मौके से भाग निकले। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार महरौड़ा गांव के शंकर यादव के दो बेटे है। बड़े बेटे संतोष यादव और दूसरे नंबर पर मनोज है। मनोज ग्राम प्रधान हैं। गुरुवार की शाम प्रधान मनोज यादव अपने गांव के चौराहे पर लोेगों को लॉक डाउन के संबंध में बता रहे थे।
विज्ञापन
इस बीच अज्ञात हमलावरों ने लक्ष्य कर ग्राम प्रधान को गोली मार दी, जो ग्रामप्रधान के कमर जाकर लग गई। आनन-फानन में वहां मौजूद लोगों ने इसकी सूचना परिजनों और पुलिस को दी। थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने मौके पर पहुंचकर ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया है।
विज्ञापन