फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Mahatma Gandhi Kashi Vidyapith Undergraduate examinations start from 23 may

काशी विद्यापीठ: स्नातक की परीक्षाएं अब 23 मई से, पांच जिलों के 2.25 लाख विद्यार्थी होंगे शामिल

Sat, 14 May 2022 09:46 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Sat, 14 May 2022 09:46 AM IST
सार

वाराणसी स्थित महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ व संबद्ध महाविद्यालयों में स्नातक की परीक्षाएं 23 मई से 30 जून तक चलेंगी। संशोधित समयसारिणी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई। 

विज्ञापन
Mahatma Gandhi Kashi Vidyapith Undergraduate examinations start from 23 may
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी स्थित  महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ की स्नातक परीक्षाएं अब 23 मई से होंगी। तारीख में तीन बार बदलाव किया जा चुका है। वाराणसी, चंदौली, सोनभद्र, मिर्जापुर और भदोही के 209 परीक्षा केंद्रों पर 2.25 लाख विद्यार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए पांच उड़ाका दल की टीमों का गठन कुलपति ने किया है।

विज्ञापन


संशोधित समयसारिणी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। काशी विद्यापीठ व संबद्ध महाविद्यालयों में स्नातक की परीक्षाएं 23 मई से 30 जून तक चलेंगी। बीए, बीएसी बीकॉम और बीबीए प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं 12 से डेढ़ बजे तक होंगी। द्वितीय एवं चतुर्थ खंड की परीक्षाएं 23 मई से 30 जून तक अपराह्न तीन बजे से साढ़े चार बजे तक होंगी।

विज्ञापन

छात्राओं को स्व केंद्र की सुविधा

बीए बीएड और बीएससी बीएड की प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं 26 मई से छह जून तक 12 से डेढ़ बजे तक चलेंगी। बीएबीएड व बीएसी बीएड के तीसरे सेमेस्टर की परीक्षाएं 26 मई से छह जून तक तीन बजे से साढ़े चार बजे तक होंगी। स्नातक की परीक्षाओं में विश्वविद्यालय ने छात्राओं को स्व केंद्र की सुविधा दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले परीक्षाएं 21 अप्रैल से होनी थी इसके बाद 25 अप्रैल से, लेकिन छात्रसंघ चुनाव व तैयारियों के कारण परीक्षा की तिथि 28 अप्रैल कर दी गई थी, लेकिन तीसरी बार तिथि में बदलाव करना पड़ा। जनसंपर्क अधिकारी डॉ. नवरत्न सिंह ने बताया कि स्नातक सेमेस्टर व वार्षिक परीक्षाएं सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में कराई जाएंगी।

जिला परीक्षार्थी केंद्र
वाराणसी 89600 62
चंदौली 44000 44
भदोही 12700 17
मिर्जापुर 50550 41
सोनभद्र 28150 45

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed