फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Under the guise of dredging out the stones

ड्रेजिंग की आड़ में उखाड़ दिए पत्थर 

Mon, 02 May 2016 02:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Mon, 02 May 2016 02:15 AM IST
विज्ञापन
Under the guise of dredging out the stones
जदीद बाजार में वरूणा नदी के किनारे की जा रही खोदाई।
 सीएम के ड्रीएम प्रोजेक्ट वरुणा कॉरिडोर में एक के बाद एक खेल हो रहा है। पहले हुए सीमांकन में पत्थर गाड़ने में नियमों की अनदेखी की गई। अब ग्रीन बेल्ट के लिए पैमाइश करने टीम पहुंची तो ये पत्थर कई जगहों से गुम हैं। पता चला कि सिंचाई विभाग ने ड्रेजिंग की आड़ में इन पत्थरों की उखाड़ दिया है। इसके चलते पैमाइश करने में टीम को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। 
विज्ञापन


वरुणा कॉरिडोर के लिए एक ओर नदी में ड्रेजिंग का काम चल रहा है वहीं, ग्रीन बेल्ट बनाने की कवायद भी शुरू हो गई है। इसके लिए रविवार को घौसाबाद, नदेसर, जदीद बाजार, पीडब्ल्यूडी, चौकाघाट इलाकों में राजस्व, वीडीए और नगर निगम की दो टीमें ने पैमाइश की। टीम में शामिल लोगों की मानें तो जब पत्थर से 50 मीटर दूरी तक निशान लगाने गए तो कई जगहों पर पत्थर मिले ही नहीं।
विज्ञापन


नदी के किनारे ड्रेजिंग के दौरान निकली मिट्टी के ढेर तो लगे हैं लेकिन पिलर गायब हैं। पुराने रिकार्ड से मिलान करने के बाद पिलर वाले स्थान से 50 मीटर दूर तक पैमाइश की जा रही है। डूब क्षेत्र में जो भवन बने हैं, विवरण भी नोट किया जा रहा है। अब तक 110 मकान चिह्नित किए गए हैं। सिंचाई विभाग के एक अधिकारी का कहना है कि ड्रेजिंग के कुछ पत्थर उखड़ गए होंगे। गड़बड़ी सुधार ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed