फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   uncontrolled truck hit bus at azamgarh

आजमगढ़ में खड़ी बस में अनियंत्रित ट्रक ने सामने से मारी टक्कर, आठ यात्री घायल

Fri, 17 Aug 2018 08:33 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Fri, 17 Aug 2018 08:33 PM IST
विज्ञापन
uncontrolled truck hit bus at azamgarh
अनियंत्रित ट्रक ने सामने से मारी टक्कर - फोटो : अमर उजाला
आजमगढ़ के जिवली गांव के पास शुक्रवार की दोपहर रोडवेज की खड़ी बस में अनियंत्रित ट्रक ने टक्कर मार दी। इसमें बस में सवार आठ यात्री घायल हो गए। सभी लोगों का जौनपुर जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।  
विज्ञापन


सिविल लाइन डिपो की बस शुक्रवार की दोपहर गोरखपुर से इलाहाबाद जा रही थी। बरदह थाने के जिवली गांव में स्थित एक ढाबे पर चाय नाश्ते के बाद बस जैसे ही चलने के लिए तैयार हुई। तभी सामने से आ रही अनियंत्रित ट्रक ने टक्कर मार दी। जिसमें यह लोग घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंच गई और घायलों को जौनपुर जिला अस्पताल भेजवाया।  
विज्ञापन

घायलों में बस चालक सियाराम यादव (48), बलिया जिले के रसड़ा थाने के सोनपुरा छब्बी गांव निवासी के अलावा यात्रियों में सोनू गुप्ता (30), महराजगंज जिले के फरेंदा थाने के खजुरिया गांव, गोला घाट बाजार गोरखपुर के दयानंद मद्धेशिया (30), ऋषभ वर्मा (16), निर्मला देवी (45) उसके पति राजेश (48) इलाहाबाद के रहने वाला परिचालक विजय चंद यादव, गोरखपुर के अनिल वर्मा आदि का नाम शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed