{"_id":"5b3b982e4f1c1b20468b4643","slug":"uncontrolled-truck-entered-in-house-driver-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिर्जापुरः बैरियर तोड़ कर भाग रहा ट्रक मकान में घुसा, चालक की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिर्जापुरः बैरियर तोड़ कर भाग रहा ट्रक मकान में घुसा, चालक की मौत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
Updated Tue, 03 Jul 2018 09:07 PM IST
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद भीड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के मिर्जापुर में बैरियर तोड़ कर भाग रहा एक ट्रक मकान में घुस गया। हादसे में ट्रक चालक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बनारस के ग्राम चमरूतारापुर निवासी मुन्ना यादव (22) खाली ट्रक लेकर माल लोड करने सोनभद्र की ओर जा रहा था। अदलहाट बाजार में साइकिल सवार को बचाने में ट्रक डिवाइडर से टकरा गया। जिसमें साइकिल टूट गई। ट्रक चालक घबराकर वापस वाराणसी की ओर ट्रक लेकर भागने लगा।
टोल प्लाजा फत्तेपुर में वाहनों की लंबी कतार देख कर चालक दाहिने ओर आकर टोल प्लाजा का बैरियर तोड़ते हुए भागने का प्रयास किया। टोल प्लाजा कर्मचारियों ने ट्रक का पीछा किया तो चालक ट्रक और तेजी से लेकर भागने लगा।
विज्ञापन
सिकिया बाइपास त्रिमोहानी के पास पहुंचते ही ट्रक अनियंत्रित होकर विद्युत पोल को तोड़ते हुए सड़क किनारे स्थित एक मकान में घुस गया। घटना के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने गंभीर रूप से घायल ट्रक में फंसे चालक को बाहर निकाला।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को नरायनपुर स्थित प्राइवेट अस्पताल में ले गए। प्राथमिक उपचार के दौरान स्थिति की गंभीर होने पर उसे वाराणसी रेफर कर दिया गया। रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
घटना की जानकारी होते ही परिजन नरायनपुर चौकी पर पहुंच गए। पुलिस चौकी नरायनपुर के सामने गांव में मृतक चालक का ननिहाल है वहां से भी लोग पहुंचे।