{"_id":"5e3b9dc78ebc3ee5fc514546","slug":"uncontrolled-truck-crushes-father-son-sitting-near-bonfire-father-dies","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियंत्रित ट्रक ने अलाव के पास बैठे पिता-पुत्र को कुचला, पिता की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनियंत्रित ट्रक ने अलाव के पास बैठे पिता-पुत्र को कुचला, पिता की मौत
Thu, 06 Feb 2020 10:31 AM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Thu, 06 Feb 2020 10:31 AM IST
विज्ञापन
आक्रोशित ग्रामीणों को समझाती पुलिस
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर जिले के ताड़ीघाट- बारा हाई-वे पर गुरुवार की सुबह जिला मुख्यालय से बारा जा रहे तेज रफ्तार ट्रक नलकूप आपरेटर और सीआरपीएफ के जवान (पिता-पुत्र) को कुचलते हुए पास खड़े ट्रैक्टर- ट्राली को क्षतिग्रस्त कर दीवार में घुस गया। घटना उस समय हुई जब रेवतीपुर गांव के रामवृक्ष के पुरा के पास घर के सामने पिता-पुत्र आलाव ताप रहे थे।
विज्ञापन
घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाते समय पिता की रास्ते में मौत हो गई। हादसे से गुस्साए ग्रामीणों ने गाजीपुर वारा राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम कर दिया। जाम की सूचना मिलते ही एसडीएम व सीओ जमानिया मौके पर पहुंच गए और करीब दो घंटे बाद जाम को समाप्त कराया।
विज्ञापन
रेवतीपुर थाना अंतर्गत रामवृक्ष के पूरा निवासी सीआरपीएफ के जवान बिट्टू यादव (27) तथा नलकूप आपरेटर केशव यादव (60) सुबह में घर के सामने अलाव ताप रहे थे। दोनो पिता-पुत्र हैं। इसी बीच जिला मुख्यालय से रेवतीपुर के रास्ते बारा जा रहे तेज रफ्तार ट्रक ने सीआरपीएफ जवान व उसके पिता को कुचल दिया। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।
विज्ञापन
आनन-फानन में दोनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया, जहां रास्ते में ही नलकूप आपरेटर की मौत हो गई। उधर हालत नाजुक होने पर बेटे को वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। उधर हादसे के बाद ग्रामीण गाजीपुर -रेवतीपुर मार्ग को जाम कर दिए। मौके पर पहुंची पुलिस ने समझाने -बुझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण नहीं माने।
लोग चालक के विरुद्ध कार्रवाई और मुआवजे की मांग पर अड़े हुए थे। घटना के बाद एसडीएम और सीओ भी मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों को समझाने- बुझाने के बाद किसी तरह जाम समाप्त कराया। इस दौरान दो घंटे तक मार्ग पर जाम लगा रहा। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो अनियंत्रित ट्रक पिता-पुत्र को कुचलने के बाद ट्रैक्टर- ट्राली को क्षतिग्रस्त करते हुए दीवार में घुस गया। फिलहाल मौके पर फोर्स तैनात है।