{"_id":"6179865516a89727b51da268","slug":"uncle-in-love-kidnapped-nephew-and-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"भतीजे की नाबालिग मौसी से शादी करने पर अड़े शख्स ने मासूम को किया अगवा, गिरफ्तार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भतीजे की नाबालिग मौसी से शादी करने पर अड़े शख्स ने मासूम को किया अगवा, गिरफ्तार
Wed, 27 Oct 2021 10:34 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Wed, 27 Oct 2021 10:34 PM IST
सार
वाराणसी के सारनाथ थाना अंतर्गत हृदयपुर के रहने वाले गौतम कुमार ने सुबह थाने में तहरीर दी कि भाई गोविंद पटेल ने डेढ़ साल के बेटे श्रेयस का अपहरण कर लिया और बेटे की मौसी से शादी करने की जिद पर अड़ा हुआ है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इश्क के चक्कर में पड़े युवक ने अपने डेढ़ साल के भतीजे का ही अपहरण कर लिया। भतीजे की नाबालिग मौसी से शादी करने पर अडे़ युवक ने वीडियो कालिंग करते हुए मौसी से बात कराने पर अड़ गया। पुलिस ने बुधवार शाम सोनभद्र के मधूपुर से आरोपी को गिरफ्तार किया। वहीं कब्जे से मासूम को बरामद करते हुए परिजनों को सौंपा।
वाराणसी के सारनाथ थाना अंतर्गत हृदयपुर के रहने वाले गौतम कुमार ने सुबह थाने में तहरीर दी कि भाई गोविंद पटेल ने डेढ़ साल के बेटे श्रेयस का अपहरण कर लिया और बेटे की मौसी से शादी करने की जिद पर अड़ा हुआ है। क्राइम टीम के उप निरीक्षक रामानंद यादव सहित पुलिस कर्मियों ने सर्विलांस के जरिए आरोपी की खोजबीन में जुट गई।
पुलिस के मुताबिक गौतम की पत्नी की बुआ की नाबालिग लड़की से गोविंद प्रेम करता है। दोनों ने मंदिर में शादी भी कर लिए हैं। परिजनों को यह बात मालूम चली तो दोनों को अलग-अलग करा दिया। इससे नाराज गौतम ने अपने भाई गोविंद के साथ मारपीट भी की। इससे नाराज होकर गोविंद ने अपने डेढ़ साल के भतीजे को लेकर सोनभद्र के मधूपुर भाग गया।
विज्ञापन
वहां खेत में बच्चे को रखकर रिश्तेदारों को वीडियो काल करके भाई की साली से शादी करने की जिद करने लगा। शादी नहीं होने की दशा में भतीजे को मारने तक की धमकी दी। इसी बीच मोबाइल का लोकेशन मिलते ही पुलिस टीम सोनभद्र के मधूपुर से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। सारनाथ इंस्पेक्टर अर्जुन सिंह ने बताया कि आरोपी चाचा को गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं बच्चे को परिजनों को सुपुर्द कर दिया दिया गया।