फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   uncle and nephew killed in road accident at azamgarh

आजमगढ़: ट्रक की चपेट में आने से चाचा-भतीजे की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Thu, 01 Feb 2018 07:10 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,आजमगढ़ Updated Thu, 01 Feb 2018 07:10 PM IST
विज्ञापन
uncle and nephew killed in road accident at azamgarh
एक बाइक पर सवार होकर जा रहे थे दोनों - फोटो : demo
आजमगढ़ जिले के एक गांव में गुरुवार की दोपहर अनियंत्रित ट्रक के धक्के से एक बाइक पर सवार चाचा-भतीजे की मौत हो गई। एक साथ एक ही परिवार के दो लोगों की मौत हो जाने से कोहराम मच गया है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और दोनों की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया।
विज्ञापन


हादसा तरवां थाना क्षेत्र के कबूतरा गांव के पास हुआ। मृतकों में शिवचंद गुप्ता (35)और उसका भतीजा सूरज गुप्ता (20) भिलिहिली गांव के निवासी थे। चार भाईयों में छोटा शिवचंद घर पर रहकर खेती और दुकान देखता था।
विज्ञापन


जबकि दो भाइयों में बड़ा सूरज कप्यूटर कोर्स कर रहा था। गुरुवार को सूरज कंप्यूटर कोर्स करने जा रहा था। तभी शिवचंद गुप्ता उसे अपनी बाइक पर बैठा लिया। जैसे ही इनकी बाइक कबूतरा गांव के पास पहुंचा कि तभी उधर से गुजरी अनियंत्रित ट्रक ने बाइक में धक्का मार दिया। जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोग जब तक मौके पर पहुंचकर इन्हें अस्पताल ले जाने का प्रबंध करते कि दोनों की मौत हो गई। घटना के समय बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाया था। जिसकी वजह से दोनों के सिर में गंभीर चोटें आई थी। हादसे में मृत शिवचंद दो बेटा और एक बेटी का पिता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed