फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Unclaimed briefcase found near PM parliamentary office in varanasi

पीएम के संसदीय कार्यालय के पास लावारिस अटैची मिलने से सनसनी

Thu, 28 Jun 2018 07:34 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Thu, 28 Jun 2018 07:34 PM IST
विज्ञापन
Unclaimed briefcase found near PM parliamentary office in varanasi
घटनास्थल पर पहुंचा बम निरोधक दस्ता - फोटो : अमर उजाला
बनारस में रवींद्रपुरी स्थित प्रधानमंत्री संसदीय कार्यालय के सामने लेन नंबर 14 में गुरुवार की दोपहर सड़क किनारे पटरी पर लावारिस अटैची रखी मिली। लावारिस अटैची देख लोग दहशत में आ गए।
विज्ञापन


क्षेत्र में रहने वाले अधिवक्ता अनिल बजाज ने सौ नंबर पर सूचना दी तो भेलूपुर पुलिस बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वॉड के साथ मौके पर पहुंची। अटैची खोली गई तो उसमें से कुछ कपड़े और मोबाइल चार्जर बरामद हुए। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन


भेलूपुर पुलिस ने अटैची को अपने कब्जे में ले लिया है। इस दौरान मौके पर तमाशबीनों की भीड़ जुट गई थी। वहीं, इलाके के लोगों का कहना था कि सूचना देने के काफी देर बाद बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड मौके पर पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed