तीन दिवसीय जेसीआई जोन-3 कॉन्फ्रेंस का समापन सोमवार को नई कार्यकारिणी के चुनाव और सम्मान समारोह के साथ हुआ। बाबतपुर स्थित एक होटल में आयोजित सम्मेलन में उत्तर प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल से 200 से अधिक प्रतिनिधि शामिल हुए। वर्ष 2027 के जोन प्रेसिडेंट पद के लिए जेसीआई विश्वा के प्रत्याशी उमंग राजवंशी उर्फ राजा ने 121 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की। वहीं, उनकी प्रतिद्वंद्वी सोनम चतुर्वेदी को 63 मत मिले। जोन वाइस प्रेसिडेंट पद पर जेसी हर्षित (काशी), मोनिका गोयनका (रांची), निधि रस्तोगी (लखनऊ) तथा अनुज अग्रवाल (रांची) निर्वाचित घोषित किए गए। समारोह में नेशनल प्रेसिडेंट जेसी राखी जैन, संजय कपूर, पूर्व ईवीपी श्रीनिवास पांडे, अनिल सिंह, राम मोहन, आलोक अग्रवाल और एसपी संधू आदि मौजूद रहे।