{"_id":"5b09a6294f1c1bae6e8b4b66","slug":"uma-bharti-said-that-ganga-seeks-blessings-for-pm-modi","type":"story","status":"publish","title_hn":"उमा भारती ने पीएम मोदी के लिए मां गंगा से मांगा यह आशीर्वाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उमा भारती ने पीएम मोदी के लिए मां गंगा से मांगा यह आशीर्वाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Sun, 27 May 2018 07:24 PM IST
विज्ञापन
उमा भारती
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र सरकार के चार साल पूरे होने पर वाराणसी पहुंचीं केंद्रीय पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री उमा भारती ने शनिवार को कई ट्वीट किए। देर शाम उन्होंने ट्वीट कर खुद के वाराणसी होने की जानकारी दी और कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि उन्हें मां गंगा ने बनारस में बुलाया है। उन्हीं मां गंगा से मैं प्रार्थना करती हूं कि अगले वर्ष उन्हें और ज्यादा बहुमत के साथ प्रधानमंत्री पद की शपथ लेते देखूं।
शनिवार को सरकार के चार साल पूरे होने पर केंद्रीय मंत्री ने पार्टी की पुरानी बातों, मंत्रालय और गंगा का जिक्र कर नौ ट्वीट किए हैं। वह शुक्रवार को ही वाराणसी आ गई थीं। शनिवार की देर शाम वह सर्किट हाउस में थीं।
केंद्रीय मंत्री ने अपने ट्वीट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चार साल के कार्यकाल का जिक्र किया। उन्होंने लिखा, 1984 में भाजपा में आई थी और 34 सालों में कहां से कहां आ गए।
विज्ञापन
अपने कार्यकाल का जिक्र करते हुए लिखा कि मैं तीन साल जल संसाधन, नदी विकास, गंगा से जुड़े मंत्रालय की मंत्री रही। अगर मैं खुद की रेटिंग करू तो नंबर नहीं दे सकती, क्योंकि कोई काम अकेले नहीं होता। मैंने अपनी 100 प्रतिशत ताकत से काम किया इसलिए संतुष्ट हूं।
एक साल से गंगा मंत्रालय नितिन गडकरी के पास है। उनका मैं सम्मान करती हूं। अंतिम ट्वीट में अपने गुरु पेजावर स्वामी के साथ बनारस पहुंचने की जानकारी दी।