फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Uluk mahotsav Owl God resided in flat Aarti performed by playing pipe

उलूक महोत्सव 2024: फ्लैट में विराजे उलूक देव, पिपिहरी बजाकर उतारी आरती; आज लगेंगे ठहाके

Sat, 23 Nov 2024 12:01 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Sat, 23 Nov 2024 12:01 AM IST
सार

उलूक देव महाराज काशी आगमन के साथ ही फ्लैट में विराज चुके हैं। अब उलूक महोत्सव का मुख्य आयोजन आज मारवाड़ी समाज भवन लक्सा में होगा। यहां हंसी के ठहाके लगेंगे।

विज्ञापन
Uluk mahotsav Owl God resided in flat Aarti performed by playing pipe
उलूक महोत्सव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उलूक देव महाराज का शुक्रवार को काशी आगमन हुआ। छोटी गैबी अखाड़े में खीरोंच के पेड़ पर उनका फ्लैट (कोटर) बनाया गया। रंग-रोगन के बाद उलूक महाराज की पिपिहरी बजाकर आरती उतारी गई। इसके साथ ही शनिवार गोष्ठी की ओर से होने वाले उलूक महोत्सव की शुरुआत हो गई।

विज्ञापन


उलूक महोत्सव का मुख्य आयोजन शनिवार को मारवाड़ी समाज भवन लक्सा में होगा। इस दौरान पूर्वांचल समेत कई राज्यों के हास्य कवि अपनी कविताओं के जरिये हास्य रस की गंगा बहाएंगे। संस्था के उपाध्यक्ष डॉ. रमेश दत्त पांडेय, विवेक सिंह और दिलीप सिंह ने बताया कि शहर में उलूक देव का आगमन हो गया है। उलूक देवता महाराष्ट्र और झारखंड के चुनाव के कारण इस बार थोड़ा देर से काशी आए। उलूक मां लक्ष्मी की सवारी है इसलिए चुनाव के हिसाब से धनलक्ष्मी की सबसे ज्यादा जरूरत वहां थी। 
विज्ञापन


अब उलूक देवता काशी में आ चुके हैं तो माता लक्ष्मी का भी प्रवास काशी में रहेगा। संयोजक हास्य कवि डॉ. दमदार बनारसी ने बताया कि उल्लू घर में खुशहाली का प्रतीक है इसलिए अमेरिका जैसे दुनिया के सबसे संपन्न देश ने उल्लू को राष्ट्रीय पक्षी का दर्जा दिया है और सबसे बड़ी बात ये है कि समझदार के बहुत सारे दुश्मन होते हैं लेकिन उल्लू टाइप लोगों का कोई दुश्मन नहीं होता। आदमी की सबसे खास उनकी पत्नी के लिए भी उल्लू टाइप पति उसकी पहली पसंद होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
ये कवि रहेंगे मौजूद
उलूक महोत्सव में सांड़ बनारसी, शंकर कैमूरी, डॉ. प्रशांत सिंह, अजीत शुक्ला, प्रियंका मिश्रा, प्रशांत बजरंगी, रोहित पांडेय, दमदार बनारसी, प्रीति पांडेय, बिहारी लाल अंबर हास्य कविताओं का पाठ करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed