फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Ujjwala yojna gas cylinder become showpiece in PM modi constituency

पीएम के संसदीय क्षेत्र में 'उज्ज्वला' का सिलेंडर बना शो पीस, लाभार्थियों ने बताया कारण

Fri, 14 Sep 2018 10:26 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Updated Fri, 14 Sep 2018 10:26 AM IST
विज्ञापन
Ujjwala yojna gas cylinder become showpiece in PM modi constituency
एलपीजी गैस के दाम में आए जबरदस्त उछाल से पीएम के संसदीय क्षेत्र के उज्ज्वला योजना के लाभार्थी एक बार फिर खाना पकाने के परंपरागत संसाधनों  की ओर लौटने लगे हैं। गैस के महंगे दाम के चलते सिलेंडर भरा पाना मुश्किल हो रहा है। लोगों का कहना है कि गैस का दाम लगभग 900 रुपये पहुंच गया है। पकाने पर अगर इतना खर्च करेंगे तो खाने के लिए सामान कहां से जुटाएंगे। 
विज्ञापन


 धौरहरा की रेहाना व बहरामपुर की प्रेमा देवी ने बताया कि गैस का दाम बढ़ने के कारण वे अपना चूल्हा जला रही हैं। दानगंज में लाभार्थियों के घर कनेक्शन मिलने की खुशी तो है लेकिन गैस  सिलिंडर  भराने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। खररिया की विद्या देवी और बिरांव की नगीना देवी ने कहा कि सरकार ने गैस कनेक्शन चूल्हा तो दे दिया लेकिन इस महंगाई के कारण सिलिंडर भरा पाना मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन


मोहनसराय की भुखला देवी, तारा देवी, गीता ,चंद्रिका, रेखा देवी, लालती यादव बैरवन की आशा देवी, सावित्री वर्मा, कनेरी की शीला व रानी ने कहा कि उन्होंने सोचा भी नहीं था कि वे कभी हम गैस भी ले पाएंगे। सरकार ने गैस  सिलिंडर देकर काफी अच्छा किया लेकिन गैस के  सिलिंडर  के दाम में बेतहासा वृद्धि हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खाना उपले व लकड़ी पर भी बना रहे हैं, जिससे कि  सिलिंडर ज्यादा दिन तक चल जाए। सेवापुरी क्षेत्र के बैजलपुर गांव की ईशरावती व अनीता ने बताया कि सपने में भी नही सोचा था कि इस गरीबी में गैस पर खाना पकाऊंगी। कनेक्शन तो मिल गया पर महंगाई के चलते गैस सिलेंडर भराने में दिक्कत आ रही है। लोहता क्षेत्र में भी लोगों का यही कहना है।

पहले छह सिलेंडर पर नहीं देना होगा लोन

Ujjwala yojna gas cylinder become showpiece in PM modi constituency
gas subsidy
 उज्ज्वला योजना के तहत गैस  सिलिंडर लेने वाले लाभार्थियों को पहले छह  सिलिंडर  के लिए लोन नहीं देना होगा। यह नियम अप्रैल से लागू हो गया है। छह  सिलिंडर  भराने के बाद सातवें  सिलिंडर पर मिलने वाली सब्सिडी लोन के तौर पर सरकार ले लेगी। महंगाई की वजह से लोग खाली होने के बाद  सिलिंडर  ही नहीं भरा रहे। अगर लोग गैस  सिलिंडर  नहीं भराएंगे तो लोन को कैसे वापस लिया जाएगा इसकी भी कोई योजना विभाग के पास नहीं है। 

इंडेन के क्षेत्रीय अधिकारी सत्यम मिश्रा ने कहा कि कनेक्शन मिलने के बाद लाभार्थियों के पहले छह सिलिंडर पर कोई लोन नहीं लिया जाता है। साथ ही कनेक्शन सरेंडर करने और लोन रिकवरी का भी कोई प्रावधान नहीं है। 

लाभार्थियों ने ये कहा 

Ujjwala yojna gas cylinder become showpiece in PM modi constituency
कुरौली की चंदा ने बताया कि गैस कनेक्शन नि:शुल्क मिलने से खुशी मिली पर गैस की रिफलिंग महंगी होने से इसे भराना मुश्किल हो रहा है। इसके चलते फिर से चूल्हा फूंकना पड़ रहा है।

 नियार की किरण ने बताया कि गैस महंगी होने की वजह से गैस  सिलिंडर  भराने में समस्या आ रही है। इस बार कर्ज लेकर गैस भराना पड़ा। समस्या की मेन वजह महंगाई है।

खररिया की विद्या देवी अैर बिरांव की नगीना देवी ने कहा कि सरकार ने गैस कनेक्शन और चूल्हा तो दे दिया लेकिन गैस की कीमतें अनियंत्रित हैं। इसकी वजह से गैस चूल्हा होने के बावजूद लकड़ी पर खाना बनाना पड़ रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed