{"_id":"5ecacb3f8ebc3e9085018678","slug":"uid-city-news-vns5265829185","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिव्यांगों का बनेगा यूडीआईडी कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिव्यांगों का बनेगा यूडीआईडी कार्ड
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। सरकारी योजनाओं का लाभ देने के लिए दिव्यांगों का यूडीआईडी कार्ड बनेगा। इस पहचान पत्र से दिव्यांगों का पूरा ब्योरा एक क्लिक पर उपलब्ध होगा। विशिष्ट दिव्यांगता पहचान कार्ड (यूनिक डिसेबिलिटी आइडेंटिटी कार्ड) प्रोजेक्ट के तहत सभी दिव्यांगों को यूडीआईडी कार्ड दिया जाएगा।
जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी राजेश कुमार मिश्र ने बताया कि इसके तहत उन्हें एक विशिष्ट पहचान संख्या के साथ ऑनलाइन कार्ड प्रदान किया जाएगा। इसके लिए ऐसे दिव्यांग जिनके पास पहले से दिव्यांग प्रमाण पत्र उपलब्ध हैं, वे समस्त कागजातों (दिव्यांग प्रमाण पत्र, एक फोटो, आधार कार्ड, आय प्रमाण पत्र) के साथ swavlambancard.gov.in पर आनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के बाद मुख्य चिकित्सा अधिकारी के माध्यम से ऑनलाइन सत्यापन किया जाएगा। इसके बाद ऑनलाइन यूडीआईडी कार्ड जारी होगा।
इस कार्ड की पूरे देश स्तर पर मान्यता है। इसका आवेदन किसी भी सहज जन सेवा केन्द्र, कम्प्यूटरीकृत केन्द्र से किया जा सकता है। इसके अतिरिक्त विकास भवन स्थित दिव्यांगजन कार्यालय में आकर किसी भी कार्यदिवस में आवश्यक अभिलेख जमा कर नि:शुल्क पंजीकरण करा सकते हैं। अभिलेख में आवेदक का नाम, पिता का नाम, माता का नाम, आवेदक के विवाहित होने की स्थिति में पति-पत्नी का नाम, आधार कार्ड, दिव्यांगता प्रमाण पत्र, मोबाइल नंबर उल्लेख करना होगा। और अधिक जानकारी के लिए कार्यालय के फोन नंबर 05422500693 और 9450962223 से संपर्क कर सकते हैं।