{"_id":"6a5009b10d2e3a650a037593","slug":"ug-counselling-for-9000-seats-begins-at-bhu-registration-open-until-july-25-varanasi-news-c-20-vns1022-1460535-2026-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"BHU Admission: बीएचयू में 9000 सीटों पर यूजी काउंसिलिंग शुरू, 25 जुलाई तक चलेगी रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
BHU Admission: बीएचयू में 9000 सीटों पर यूजी काउंसिलिंग शुरू, 25 जुलाई तक चलेगी रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया
Fri, 10 Jul 2026 11:09 AM IST
वाराणसी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2026 11:09 AM IST
सार
बीएचयू में 9000 सीटों पर यूजी काउंसिलिंग शुरू हो गई है। यूजी बुलेटिन में छात्रावासों में सीटों की संख्या और वहां की सालाना फीस भी जारी कर दी गई है। साथ ही हर संकाय, विभाग और कोर्सवार सीटों की संख्या भी जारी कर दी गई है।
विज्ञापन
बीएचयू कैंपस में जाती छात्राएं
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बीएचयू में बृहस्पतिवार की रात स्नातक के करीब 9000 सीटों पर काउंसिलिंग और सीटों के आवंटन का डेटा पोर्टल पर लाइव कर दिया गया। रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 25 जुलाई तक चलेगी। इसी दिन रात 11:59 बजे के बाद विंडो बंद कर दिया जाएगा। वहीं, बृहस्पतिवार की रात ही स्नातक प्रवेश की बुलेटिन भी जारी कर दी गई है। जबकि पीजी में स्पॉट राउंड के लिए रजिस्ट्रेशन शुक्रवार से शुरू हो रहा है जो कि 14 जुलाई तक चलेगा। वहीं, 16 जुलाई को पहले राउंड में सीटें आवंटित की जाएंगी।
विज्ञापन
केंद्रीय प्रवेश समिति की ओर से जारी सूचना के मुताबिक सीयूईटी-यूजी की परीक्षा दे चुके अभ्यर्थी अब बीएचयू में सीट आवंटित कर सकते हैं। लंबे समय से अभ्यर्थियों को यूजी काउंसिलिंग का इंतजार था। यूजी बुलेटिन में छात्रावासों में सीटों की संख्या और वहां की सालाना फीस भी जारी कर दी गई है। साथ ही हर संकाय, विभाग और कोर्सवार सीटों की संख्या भी जारी कर दी गई है। इसमें पेड सीटों को भी शामिल किया गया है।
विज्ञापन
रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद इसमें विषयवार काउंसिलिंग कराई जाएगी। बाद में सीट आवंटन का पूरा शेड्यूल जारी किया जाएगा। जिन आवेदकों की सीट कन्फर्म होगी उन्हें मेल भी जाएगा, हालांकि अभ्यर्थियों से लगातार वेबसाइट चेक करने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
