फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Uday Pratap College students thrown out officers team who came to prepare report on hostel in varanasi

उदय प्रताप कॉलेज: हॉस्टल की रिपोर्ट बनाने पहुंची अधिकारियों की टीम, धरनारत छात्रों ने किया बाहर

Wed, 27 Aug 2025 06:00 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Wed, 27 Aug 2025 06:00 PM IST
सार

उदय प्रताप कॉलेज में न्यू हॉस्टल के भवन की रिपोर्ट बनाने पहुंची टीम को धरनारत छात्रों ने बाहर कर दिया। आरोप लगाया कि फर्जी रिपोर्ट बनाकर इसे जर्जर बताकर हॉस्टल बंद करने की तैयारी चल रही है।

विज्ञापन
Uday Pratap College students thrown out officers team who came to prepare report on hostel in varanasi
हॉस्टल के भवन की जांच करने पहुंची टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उदय प्रताप कॉलेज में छात्रों के धरने के बीच न्यू हॉस्टल के भवन की रिपोर्ट बनाने पहुंचे इंजीनियर और पीडब्ल्यूडी अधिकारी को छात्रों ने बाहर कर दिया। मंगलवार दोपहर में टीम हॉस्टल में प्रवेश कर चुकी थी कि तभी 200 मीटर दूर धरनारत छात्रों को इसकी भनक लगी। वे भी दौड़कर हॉस्टल पहुंच गए। टीम को रोका और कॉलेज प्रशासन का अनुमति पत्र मांगा। कुछ नहीं मिलने पर बहसबाजी हो गई। बाद में उन्हें गेट से बाहर कर दिया गया। 

विज्ञापन


छात्रों ने आरोप लगाया कि फर्जी रिपोर्ट बनाकर इसे जर्जर बताकर हॉस्टल बंद करने की तैयारी चल रही है। कॉलेज प्रशासन का कहना है कि जर्जर हॉस्टल में किसी दिन कोई दुर्घटना हो गई तो फिर कौन जिम्मेदारी लेगा। विश्वविद्यालय बनने के दौरान नए हॉस्टल बनेंगे और जीर्णोद्धार भी होगा। ऐसे में किसी हॉस्टल की बिल्डिंग कितनी मजबूत है और उनके क्या क्या काम होना है इसके लिए एक्सपर्ट बुलाए गए थे। लेकिन छात्रों ने भवन की जांच पूरी होने नहीं दी। 
विज्ञापन


बीते 15 से 20 की संख्या में धरना दे रहे छात्रों की मांग है कि नए प्रवेश पा चुके छात्रों को हॉस्टल आवंटित किया जाए, लेकिन इस बार किसी को हॉस्टल नहीं मिल रहा है। जबकि कॉलेज के प्राचार्य प्रो. डीके सिंह का कहना है कि इस बार प्रॉसपेक्टस में ही स्पष्ट कर दिया गया था कि छात्रों को हॉस्टल की सुविधा नहीं मिलेगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed