फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   udan pari of varanasi tamsi singh won gold medal in Bangalore

34 मिनट 12 सेकेंड में 10 KM की दूरी: वाराणसी की उड़न परी तामसी ने जीता स्वर्ण, 10 देशों के एथलीटों को पछाड़ा

Sun, 21 May 2023 07:16 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 21 May 2023 07:16 PM IST
सार

बंगलूरू में रविवार को टीसीएस वर्ल्ड 10 मैराथन दौड़ प्रतियोगिता हुई। इसमें दस देशों के एथलीटों ने हिस्सा लिया। वाराणसी की बेटी तामसी सिंह ने 10 किलोमीटर की दूरी 34 मिनट 12 सेकेंड में पूरी करके नंबर वन का खिताब अपने नाम कर लिया। 

विज्ञापन
udan pari of varanasi tamsi singh won gold medal in Bangalore
काशी की उड़न परी तामसी ने जीता स्वर्ण पदक - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

वाराणसी की बेटी तामसी सिंह ने 10 किलोमीटर की दूरी 34 मिनट 12 सेकेंड में पूरी करके नंबर वन का खिताब अपने नाम कर लिया। साथ ही स्वर्ण पदक जीता है। एथलीट में अच्छा प्रदर्शन करने वाली तामसी को काशी की उड़न परी का खिताब दिया गया है।

विज्ञापन


बंगलूरू में रविवार को टीसीएस वर्ल्ड 10 मैराथन दौड़ प्रतियोगिता हुई। इसमें 10 देशों के एथलीटों ने हिस्सा लिया। तामसी ने भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए श्रेष्ठता साबित की है। तामसी मूलरूप से मिर्जापुर के सीखड़ गांव की रहने वाली हैं, लेकिन वाराणसी में किराये का मकान लेकर रहती हैं।

विज्ञापन

42 किलोमीटर के मैराथन दौड़ में रजत पदक

लालपुर स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर क्रीड़ा संकुल में प्रशिक्षक चंद्रभान यादव की निगरानी में रोजाना अभ्यास करती हैं। प्रशिक्षक ने बताया कि गर्मी ज्यादा पड़ रही है, इसलिए तामसी ने उत्तराखंड के रानीखेत में एक महीने तक अभ्यास किया। इसके बाद टीसीएस वर्ल्ड 10 मैराथन दौड़ में हिस्सा लेने बंगलूरू गईं। उधर, तामसी ने बताया कि पहले रांची में आयोजित टीसीएस 42 किलोमीटर के मैराथन दौड़ में हिस्सा लिया था। इसमें रजत पदक से ही संतोष करना पड़ा था। अब स्वर्ण पदक हासिल करके अच्छा लग रहा है। इंदिरा मैराथन में भी हिस्सा लिया है। 10 और मैराथन में हिस्सा ले चुकी हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन

एसजीएफआई के लिए चुने गए 34 खिलाड़ी

स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसजीएफआई) की राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए जिले के 34 खिलाड़ियों का चयन किया गया है। छह से 13 जून तक दिल्ली और भोपाल में आयोजित प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का प्रशिक्षण शिविर 25 मई से शुरू होगा। एसजीएफआई के अंडर-19 भारोत्तोलन प्रतियोगिता के लिए सूरजपति कन्या इंटर कॉलेज कोरौत के विकास कुमार पटेल, सुषमा देवी और आदर्श बाल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ककरमत्ता की संध्या राय का चयन हुआ है।

जूडो प्रतियोगिता के लिए अग्रसेन कन्या इंटर कॉलेज की पूजा वर्मा और समीक्षा को चुना गया है। मुक्केबाजी के लिए रामकृष्ण विद्यामंदिर सिद्धगिरीबाग के छात्र हरीश कुमार, कमलापति त्रिपाठी बॉयज इंटर कॉलेज कैंट के शिवांश त्रिपाठी का और स्मृति इंटर कॉलेज जाल्हूपुर के ऋषभ कुमार पांडेय का चयन किया गया है।

कुश्ती प्रतियोगिता के लिए लाल बहादुर शास्त्री इंटर कॉलेज दरेखू के प्रियांशु सिंह, सुभाष इंटर कॉलेज की गुड़िया यादव और मां सरस्वती प्राथमिक विद्यालय आखरी की पायल यादव का चयन हुआ है। ताइक्वांडो में कस्तूरबा बालिका इंटर कॉलेज अर्दली बाजार की ज्योति सिंह का चयन हुआ है। डाइविंग के लिए प्रदेश भर से बनारस के मात्र दो खिलाड़ियों का चयन हुआ है। इनमें सनातन धर्म इंटर कॉलेज के आदित्य सहानी और सरमिला इंटर कॉलेज के छात्र आयुष पटेल का नाम शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed