{"_id":"5892e8a34f1c1b953fe7fe8c","slug":"uamakant-yadav-joined-rld","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्वांचल के बाहुबली नेता उमाकांत यादव रालोद में शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्वांचल के बाहुबली नेता उमाकांत यादव रालोद में शामिल
ब्यूरो,अमर उजाला, वाराणसी
Updated Thu, 02 Feb 2017 01:41 PM IST
विज्ञापन
umakant yadav
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्वांचल के बाहुबली नेता और मछलीशहर के पूर्व सांसद उमाकांत यादव राष्ट्रीय लोकदल में शामिल हो गए हैं। उन्हें रालोद का राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया है। वहीं रालोद ने उमाकांत यादव के बेटे दिनेश कांत यादव को पार्टी ने शाहगंज विधानसभा सीट से प्रत्याशी घोषित किया है।
विज्ञापन
इस घोषणा के बाद शाहगंज विधानसभा क्षेत्र में हडकंप मच गया। वहीं जो प्रत्याशी यादव वर्ग को अपना वोटबैंक मान रहे थे, उनमें निराशा का माहौल है। बता दें कि उमाकांत यादव 1991 में बीएसपी से खुटहन विधानसभा से विधायक बने थे।
विज्ञापन
इसके बाद 1993 में वे सपा बसपा गठबंधन से दूसरी बार इसी सीट से विधायक चुने गए। 1996 के चुनाव में सपा बसपा गठबंधन टूटने के बाद उमाकांत यादव बीएसपी छोड़ समाजवादी पार्टी से विधायक बने।
विज्ञापन
2002 के विधान सभा चुनाव में उमाकांत यादव ने बीजेपी-जदयू गठबंधन से खुटहन से चुनाव लड़ा, लेकिन बसपा प्रत्याशी शैलेंद्र यादव ललई से हार गये।
2004 लोकसभा चुनाव में उमाकांत यादव जेल बंद रहते हुए एक बार फिर से मछलीशहर से बीएसपी के टिकट पर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष केसरी नाथ त्रिपाठी को हरा कर सांसद बने।