फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Two youth killed in bike accident at jaunpur

जौनपुर में पानी भरे गड्ढे में गिरी तेज रफ्तार बाइक, दो युवकों की मौत

Sun, 11 Nov 2018 11:34 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जौनपुर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जौनपुर Updated Sun, 11 Nov 2018 11:34 PM IST
विज्ञापन
Two youth killed in bike accident at jaunpur
अस्पताल के बाहर खड़े लोग - फोटो : अमर उजाला
जौनपुर में रविवार की देर  शाम वाहन से पास लेने के दौरान बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पानी से भरे गड्ढे में जा गिरी। इस हादसे में बाइक सवार दोनों युवकों की मौत हो गई।   आजमगढ़ जिले के पवई थाना क्षेत्र के गद्दोपुर निवासी रवि कुमार राजभर (30) पुत्र फिरतू राम राजभर अपने साथी जितेंद्र के साथ बाइक से गांव के ही दिलीप और कपिल देव को छोड़ने के लिए शाहगंज रेलवे स्टेशन पर गए थे।
विज्ञापन


उन्हें छोड़कर दोनों घर लौट रहे थे। चिरैयामोड़ के समीप किसी वाहन से पास लेने के दौरान बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पानी भरे गड्ढे में जा गिरी। इस दुर्घटना में रवि और जितेंद्र की हालत गंभीर हो गई। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने उन्हें उपचार के लिए राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया।
विज्ञापन


यहां चिकित्सकों ने रवि राजभर को मृत घोषित कर दिया। उसके साथी जितेंद्र पुत्र महेंद्र कुमार ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। घटना की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने दोनों शवों को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की सूचना गांव पहुंची तो परिजन जौनपुर के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed